बैंगन की सब्जी/ Eggplant/ Brinjal/ Baingan curry


सामग्री:


  • १ बैंगन (मध्यम आकार का टुकडो में कटा हुआ)
  • ३-४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ टमाटर (छोटा आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ आलू (छोटा आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • १ टी-स्पून गरम मसाला पाउडर
  • १/२ टी-स्पून जीरा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालकर चटकने दें 
  2. अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें 
  3. अब टमाटर डालकर अच्छे से भूने जब तक कि टमाटर गल न जाए 
  4. अब धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें 
  5. नमक डालकर अच्छे से मिलाएं 
  6. इसमें कटे हुए आलू और बैंगन डालकर अच्छे से मिलाएं 
  7. ढक्कन लगाकर पकने दें जब तक कि आलू और बैंगन नरम न हो जाए 
  8. ढक्कन निकालकर ५ मिनट तक पकाएं और बचे हुए पानी को सुखाएं 
  9. रोटी या चपाती के साथ गरमा- गरम परोसें 
For Brinjal curry recipe in English, click Eggplant/ Brinjal curry

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें