अंडे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अंडे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • १ प्याला (मध्यम आकार का) पके हुए चावल का (सुशी चावल या कोई भी चिपचिपा चावल)
  • ४ नोरी शीट 
  • १/२ टेबल-स्पून सिरका 
  • वासाबी पेस्ट (ऐच्छिक)
  • सोया सौस 
  • मेयोनेज़ (ऐच्छिक)
  • १ अवोकेडो (लम्बी कटी हुई)
  • २ स्क्रेम्बल्ड अंडे 
  • नमक स्वादानुसार 
विधि:

सीसनिंग के लिए 

  1. सिरका, नमक और चीनी को एक साथ मिलाकर फेटें 
  2. १० सेकंड के लिए गैस या ओवन में तपायें ताकि चीनी पिघल जाए 
चावल के स्टफिंग के लिए 

  1. गरम पके हुए चावल लें और उसमे सीसनिंग मिलाएं (ध्यान रखें की चावल मैश न हो जाए)
  2. इसे ढककर कमरे के तापमान पर लायें (फ्रिज में न रखें)
सुशी रोल बनाने के लिए 

पारंपरिक सुशी रोल बांस के चटाई से बनते हैं पर अगर वो आपके पास नहीं है मेरी तरह तो नीचे लिखी हुई विधि का पालन करें 
  1. नोरी शीट के उजले हिस्से को एक गीले प्लास्टिक चोप्पिंग बोर्ड पर नीच के ओर रखें 
  2. अब ३/४ से १ कप सुशी चावल नोरी शीट पर चारो तरफ फैलाएं सिवाय दोनों किनारों के १ इंच तक 
  3. अब सामान प्रेशर डालते हुए गीले हाथो से सुशी शीट को लम्बाई में रोल करें 
  4. आखिर १ इंच के पहले तक ही रोल करें
  5. उस किनारे पे पानी लगाकर उसको बाकी सुशी रोल पर ला कर बंद करें 
  6. एक तेज छूरी से रोल को ६-८ भागो में काटें और सोया सौस के साथ परोसें और मज़ा लें 
For Avocado Egg Sushi Rolls recipe in English, click Avocado Egg Sushi Rolls


सामग्री:


  • २ ब्रेड के स्लाइस 
  • २ अंडे 
  • चीनी 
  • पीसी हुई दालचीनी या काली मिर्च 
  • १/२ टेबल-स्पून दूध 
  • तेल का स्प्रे या मक्खन 
  • शहद और चौको 
विधि:

  1. १ प्याले में अंडे, दूध, चीनी, दालचीनी या काली मिर्च पाउडर अच्छे से फेंटें 
  2. १ तवा मध्यम आंच पर गरम करें और १ टी-स्पून मक्खन डालें 
  3. अब ब्रेड के स्लाइस को अंडे के घोल में डुबायें और तवे पे रखें 
  4. सुनहरा भूरा होने तक दोनों तरफ से सकें (ज़्यादा ने सकें)
  5. ऊपर से शहद चौको या अपनी पसंद के फल डालें और परोसें 
For French Toast with Choco Honey recipe in English, click French Toast with Choco Honey


सामग्री:


  • २ अंडे 
  • २ स्लाइस ब्रेड के 
  • १/२ टेबल-स्पून दूध 
  • १ चुट्टी नमक 
  • १ चुट्टी काली मिर्च पाउडर 
  • मक्खन 
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) (सिलान्त्रो)
विधि:

  1. एक बर्तन में अंडे, दूध, सिलान्त्रो, नमक और काली मिर्च डालकर फेंटें 
  2. तवे को गरम करें मध्यम आंच पर और १ टी-स्पून मक्खन डालें 
  3. अब ब्रेड के स्लाइस को अंडे के घोल में लपेटें और तवे पे सेकने के लिए रखें 
  4. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें 
  5. अपनी पसंद की कोई सौस के साथ गरमा-गरम परोसें । 
For Savory French toast recipe in English, click Savory French toast




सामग्री:

  • ३ अंडे 
  • एक प्याज (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ आलू (उबाली हुई)
  • ३-४ मशरूम 
  • हरी मिर्च/ शिमला मिर्च (ऐच्छिक)
  • १ टमाटर (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • चीज़ (कद्दुकस किये हुए)
  • नमक स्वादानुसार 
  • काली मिर्च पाउडर (ऐच्छिक)
  • १ टी-स्पून दूध या पानी 
  • १ टी-स्पून रिफाइंड तेल या मक्खन 

विधि:

  1. एक नॉन-स्टिक तवे पर तेल या मक्खन फैलाएं 
  2. अब सारी सब्जियों को भूनकर नरम करें 
  3. इस बीच अण्डों में दूध या पानी मिलाकर अच्छे से फेटें 
  4. फेंटे हुए अन्डो को सब्जियों पर फैलाएं और पकने दें 
  5. अब ऊपर से नमक और काली मिर्च बुर्काएं 
  6. कद्दुकस चीज़ बुर्काकर गरमा-गरम परोसें 

For veggie Omlette recipe in English, click Veggie Omlette