सामग्री:
- १ कप काले चने (रात भर पानी में भिगोये हुए)
- ३-४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
- १ टमाटर (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ)
- २ टेबल-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- १ डंडी दालचीनी की
- १ काली इलाइची
- १ तेज पत्ता
- ३-४ साबुत काली मिर्च हलकी कुटी हुई
- १-१ टी-स्पून हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- २-३ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल
विधि:
- एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा, काली इलाइची, तेज पत्ता और दालचीनी डालें
- अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें
- अदरक लहसुन पेस्ट डालकर २ मिनट तक भूनें और फिर टमाटर डालें
- टमाटर गलने पर हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं
- काले चने डालकर मिलाएं
- अंत में पानी डालें और १०- १५ मिनट तक पकाएं
- चावल, रोटी, पराठा या चपाती के साथ गरमा-गरम परोसें
For Black chickpeas gravy recipe in English, click Black chick-peas gravy/ Kala chana masala