केक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
केक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • २ अंडे का पीला भाग 
  • १/२ कप पीसी हुई चीनी 
  • ३०० ग्राम मस्कारपोने चीज़ या कोई और चीज़ क्रीम घर पे उपलब्ध हो 
  • ४०० ग्राम मोटी मलाई फेंटी हुई 
  • १ पैक सवोइअर्दी लेडी फिंगर 
  • १ कप ठंडी एक्सप्रेसो कॉफ़ी (या अपनी पसंद का कोई)
  • २ टी-स्पून एसेंस का (वैनिला, रम, फल इत्यादि)
  • कोको पाउडर बुर्काने के लिए 
विधि:

  1. १ बड़े प्याले में अंडे, चीनी मिलाएं और अच्छे से फेटें ताकि चीनी अन्डो में एकदम घुल जाए 
  2. अब इसमें मस्कारपोने चीज़ अच्छे से मिलाएं 
  3. अब इसमें फेंटी हुई मोटी मलाई अन्दर की तरफ मोड़ते हुए मिलाएं 
  4. १ दुसरे प्याले में एक्सप्रेसो कॉफ़ी और अपनी पसंद का एसेंस डालें और एक तरफ रखें 
  5. १ ग्लास के प्याले में लेडी फिंगर्स (बीच से आधी की हुई) को नीचे और किनारों पर सजाएं और कॉफ़ी लिक़ुएर से ब्रश करें 
  6. अब इस पर आधी मलाई की फिलिंग रखें । फिर से लेडी फिंगर रखें, फिर कॉफ़ी लिक़ुएर और फिर बची हुई मलाई फिलिंग 
  7. चॉकलेट कर्ल से सजाएं और कुछ घंटो या पूरी रात के लिए फ्रिज में रखें 
  8. परोसने से पहले कोको पाउडर बुर्काएं और कैरमलाइस्ड बादाम से सजाएं और मज़ा लें । 
 कैरमलाइस्ड बादाम बनाने का तरीका 
  1. मध्यम आंच पर बादाम को भूनें और चीनी मिलाएं ताकि बादाम चीनी में पूरी तारक से लिपट जाए 
  2. अब इसे १० मिनट तक फ्रिज में रखें और कुरकुरे और स्वादिष्ट कैरमलाइस्ड बादाम तैयार है 
चॉकलेट कर्ल बनाने का तरीका 
  1. छिलके छीलने वाली छूरी से चॉकलेट बार के छिलके निकालें और केक सजाएं 
कोको पाउडर डस्टिंग का तरीका 
  1. तिरामिसू केक पर कोको पाउडर तभी बुर्काएं जब वो फ्रिज से बाहर आ जाए और तैयार हो परोसने के लिए नहीं तो कोको पाउडर का स्वाद खारा हो जाएगा 
For Classic Italian Dessert Tiramisu Cake recipe in English, click Classic Italian Dessert Tiramisu Cake


सामग्री:
    • २ कप मैदा 
    • ४ टी-स्पून बेकिंग पाउडर 
    • १/२ टी-स्पून नमक 
    • ६० ग्राम मक्खन (कमरे के तापमान का)
    • १५० ग्राम पीसी हुई रिफाइंड चीनी 
    • १ अंडा 
    • १ कप दूध 
    • १/२ कप ग्लेज्ड चेरी (या कोई और बेर्री अपनी पसंद का)
    • १०- १२ अनारस के छल्ले (ताज़ा या फ्रोजेन)
    • ५० ग्राम ब्राउन चीनी (भूरी चीनी)
    • ५० ग्राम मक्खन 

    विधि:

    1. मक्खन और भूरी चीनी को एक साथ मिलाएं और बेकिंग टिन को इससे चिकना करें 
    2. अब अनारस के छल्लो को एक-एक करके के टिन में बिछाएं और हर एक के बीच में एक-एक ग्लेज्ड चेरी लगाएं 
    3. ओवन को पहले से १८० डिग्री c (३५० डिग्री f) पे गरम करें
    4. अब केक का घोल बनाने के लिए मैदा और बेकिंग पाउडर को एक प्याले में छानें और एक तरफ रखें 
    5. अब एक दुसरे प्याले में मक्खन, अंडे, और पीसी हुई रिफाइंड चीनी को मिलाकर अच्छे से फेटें 
    6. अब अंडे के घोल को मैदा और बेकिंग पाउडर के मिक्सचर में मिलाएं और दूध डालते हुए घोल के रूप में तैयार करें 
    7. लगभग ४५ मिनट तक इसे ओवन में बके करें या तब तक जब तक कि छुरी केक के भीतर से बिलकुल साफ़ बाहर न निकल आये 
    8. निवाया होते ही नकालें और परोसें 
    For Mini Pineapple Upside down Cakes recipe in English, click Mini Pineapple Upside down Cakes

सामग्री:

  • २ कप पीसी हुई रिफाइंड चीनी 
  • १ कप मक्खन 
  • १/२ कप कोको पाउडर 
  • १ टी-स्पून वैनिला एसेंस 
  • ३-४ अंडे (फेटे हुए)
  • १ १/२ कप मैदा 
  • १/२ टी-स्पून बेकिंग पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून नमक 
  • १/२ कप अखरोट के आधे किये हुए टुकड़े 
विधि:

  1. मक्खन पिघला कर ऊपर दी गयी सारी सामग्रियों को उसी क्रम में एक साथ मिलाएं 
  2. ओवन में १८० डिग्री c (३५० डिग्री f) २०- ३० मिनट तक चिकने किए हुए पैन में बके करें या तब तक जब तक कि छुरी केक के भीतर से बिलकुल साफ़ बाहर न निकल आये 
  3. अब अखरोट या अपनी पसंद के सूखे मेवे से सजाकर परोसें 
For Simple and delicious Brownie Cake recipe in English, click Simple and delicious Brownie Cake

सामग्री:


  • १२५ ग्राम मक्खन 
  • १ १/२ कप पीसी हुई रिफाइंड चीनी 
  • २ अंडे फेंटें हुए 
  • ५ बूँद वैनिला एसेंस 
  • २ ग्राम प्लेन आटा 
  • १ टी-स्पून बेकिंग सोडा 
  • १/२ कप दूध 
  • बटरसोफ्ट फ्रोस्टिंग 
विधि:

  1. ओवन को पहले से गरम करें १८० डिग्री सेल्सिअस (३५० डिग्री f ) या  १६० डिग्री सेल्सिअस फेन फोर्स्ड पर 
  2. एक लोफ पैन को चिकना करें और किनारों और बीच के हिस्सों पे बेकिंग पेपर लगाएं 
  3. अब सारी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर बिजली के मिक्सर से अच्छे से फेटें ताकि वो मुलायम हो कर फूल जाए 
  4. लगभग ४० मिनट तक इसे ओवन में बेक करें या तब तक जब तक कि छुरी केक के भीतर से बिलकुल साफ़ बाहर न निकल आये 
  5. ५ मिनट तक पैन में रखने के बाद वायर रैक पे केक को बाहर निकालें और ठंडा करें 
For Creamy White Cake recipe in English, click Creamy White Cake

सामग्री:


  • १२५ ग्राम मक्खन चिकनाहट के लिए 
  • १ १/२ कप पीसी हुई रिफाइंड चीनी 
  • २ अंडे (फेटे हुए)
  • १ कप मैश किया हुआ केला 
  • ५ बूँद वैनिला एसेंस 
  • २५० ग्राम आटा 
  • १ टी-स्पून बेकिंग सोडा 
  • १/२ कप दूध 
  • चॉकलेट क्यूब या बिस्कुट 

विधि:

  1. ओवन को पहले से १८० डिग्री c (३५० डिग्री f) या १६० डिग्री c फेन फोर्स्ड के लिए पे गरम करें
  2. १ लोफ पैन को चिकना करें और बेकिंग पेपर से किनारों और बीच के हिस्सों को ढकें 
  3. अब सारी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर बिजली के मिक्सर से अच्छे से फेटें ताकि वो मुलायम हो कर फूल जाए 
  4. लगभग ४० मिनट तक इसे ओवन में बके करें या तब तक जब तक कि छुरी केक के भीतर से बिलकुल साफ़ बाहर न निकल आये 
  5. ५ मिनट तक पैन में रखने के बाद वायर रैक पे केक को बाहर निकालें और ठंडा करें 
For Choco Nut Banana Bread/ Cake recipe in English, click Choco Nut Banana Bread/ Cake