क्लासिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्लासिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • २ अंडे का पीला भाग 
  • १/२ कप पीसी हुई चीनी 
  • ३०० ग्राम मस्कारपोने चीज़ या कोई और चीज़ क्रीम घर पे उपलब्ध हो 
  • ४०० ग्राम मोटी मलाई फेंटी हुई 
  • १ पैक सवोइअर्दी लेडी फिंगर 
  • १ कप ठंडी एक्सप्रेसो कॉफ़ी (या अपनी पसंद का कोई)
  • २ टी-स्पून एसेंस का (वैनिला, रम, फल इत्यादि)
  • कोको पाउडर बुर्काने के लिए 
विधि:

  1. १ बड़े प्याले में अंडे, चीनी मिलाएं और अच्छे से फेटें ताकि चीनी अन्डो में एकदम घुल जाए 
  2. अब इसमें मस्कारपोने चीज़ अच्छे से मिलाएं 
  3. अब इसमें फेंटी हुई मोटी मलाई अन्दर की तरफ मोड़ते हुए मिलाएं 
  4. १ दुसरे प्याले में एक्सप्रेसो कॉफ़ी और अपनी पसंद का एसेंस डालें और एक तरफ रखें 
  5. १ ग्लास के प्याले में लेडी फिंगर्स (बीच से आधी की हुई) को नीचे और किनारों पर सजाएं और कॉफ़ी लिक़ुएर से ब्रश करें 
  6. अब इस पर आधी मलाई की फिलिंग रखें । फिर से लेडी फिंगर रखें, फिर कॉफ़ी लिक़ुएर और फिर बची हुई मलाई फिलिंग 
  7. चॉकलेट कर्ल से सजाएं और कुछ घंटो या पूरी रात के लिए फ्रिज में रखें 
  8. परोसने से पहले कोको पाउडर बुर्काएं और कैरमलाइस्ड बादाम से सजाएं और मज़ा लें । 
 कैरमलाइस्ड बादाम बनाने का तरीका 
  1. मध्यम आंच पर बादाम को भूनें और चीनी मिलाएं ताकि बादाम चीनी में पूरी तारक से लिपट जाए 
  2. अब इसे १० मिनट तक फ्रिज में रखें और कुरकुरे और स्वादिष्ट कैरमलाइस्ड बादाम तैयार है 
चॉकलेट कर्ल बनाने का तरीका 
  1. छिलके छीलने वाली छूरी से चॉकलेट बार के छिलके निकालें और केक सजाएं 
कोको पाउडर डस्टिंग का तरीका 
  1. तिरामिसू केक पर कोको पाउडर तभी बुर्काएं जब वो फ्रिज से बाहर आ जाए और तैयार हो परोसने के लिए नहीं तो कोको पाउडर का स्वाद खारा हो जाएगा 
For Classic Italian Dessert Tiramisu Cake recipe in English, click Classic Italian Dessert Tiramisu Cake