चाइनीज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चाइनीज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:

१२ शाकाहारी स्प्रिंग रोल के लिए:


  • १/२ गाजर (लम्बी पतली कटी हुई)
  • पत्ता गोभी/ लेटिष के पत्ते (लम्बे पतले कटे हुए)
  • १/२ प्याज (लंबा पतला कटा हुआ)
  • ६" चौकोर पेस्ट्री शीट 
  • नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार 
१२ मांसाहारी स्प्रिंग रोल के लिए:

  • ऊपर लिखी गयी साड़ी सब्जियां 
  • २०० चिकन का कीमा (या अपनी पसंद का और कोई मांस)
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल 

विधि:

  1. १ बर्तन में सब्जियों को लें और उसमे नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार मिलाएं 
  2. अब इन सब्जियों को पेस्ट्री शीट में भरकर इस तरह से बंद करें कि वें तलने समय बाहर न निकल जाएँ 
  3. तेज़ आंच पर भूरा और कुरकुरा होने तक तलें और गरमा-गरम परोसें 

For Spring rolls recipe in English, click Spring rolls


सामग्री:

  • २ कप फूल गोभी के छोटे किये हुए टुकड़े 
  • १/२ कप मैदा 
  • १/४ कप कॉर्न फ्लौर (मकई का आटा)
  • नमक स्वादानुसार 
  • लहसुन का पेस्ट 
  • १/२ टी-स्पून काली मिर्च पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • १ प्याज (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ शिमला मिर्च (मध्यम आकार की बारीक कटी हुई)
  • टमाटर का केचप 
  • चिल्ली सौस 
  • सोया सौस (रंग के लिए)
  • विनेगर (सिरका)
  • पानी 
विधि:

  1. एक बर्तन में मैदा और मकई के आटे  को मिलाकर पानी से गाढ़ा घोल बनाएं 
  2. एक कढाई में तेल तेज़ गरम करें 
  3. अब इस घोल में एक-एक करके गोभी के टुकडो को लपेटे और गरम तेल में तलकर सुनहरा भूरा करें और एक तरफ रखें 
  4. सौस  बनाने के लिए एक पतीले में तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें 
  5. अब इसमें लहसुन का पेस्ट और सारी सब्जियों को मिलाकर अच्छे से भूनें 
  6. अब इसमें टमाटर केचप, चिल्ली सौस, विनेगर अथवा सोया सौस मिलाएं और आधे मिनट तक पकाएं 
  7. इस सौस के मिश्रण को गाढा बनाने के लिए मकई के आटे को थोढे से पानी में मिलाकर इस घोल को सौस में मिलाएं और कुछ सेकंड के लिए पकाएं 
  8. अब पके हुए सौस में स्वादानुसार नमक डालें और गोभी के तले हुए टुकडो को डालकर अच्छे से मिलाएं 
  9. अब हरा धनिया से सजाकर गरमा-गरम परोसें 
For Gobi Manchurian recipe in English, click Gobi Manchurian


सामग्री:

  • १ पैक नूडल्स (अपनी पसंद का हक्का, चावल या आटे का)
  • नमक सादानुसार 
  • १ चुट्टी काली मिर्च 
  • २-३ टी-स्पून तेल 
  • कद्दुकस चीज़ (ऐच्छिक/ मन-पसंद)
  • टोमेटो चिल्ली सौस
  • पतले लम्बे कटे हुए गाजर 
  • पतले लम्बे कटे हुए प्याज 
  • हरा पत्ते का प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • पतला लम्बा कटा हुआ पत्ता गोभी (ऐच्छिक)
  • कुछ ब्रोकोल्ली के छोटे-छोटे फूल 
  • हरा बीन्स (तिरछा कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ) 

विधि:

  1. एक बढे बर्तन में पानी, १ चुट्टी नमक और कुछ बूँद तेल के डालें और उबाल आने दें। अब इसमें नूडल्स डालकर पकाएं जब तक कि नूडल्स नरम न हो जाये। नूडल्स को छानकर ठन्डे पानी के नीचे धो लें ताकि वें आपस में छपके ना 
  2. अब एक कढाई को तेज़ आंच पर गरम करें और कुछ बूँद तेल के डालें। इसमें सारी सब्जियां डालकर १ मिनट तक पकाएं (सिवाय पत्ता गोभी के)
  3. अब पत्ता गोभी डालकर कुछ सेकंड के लिए हिलाएं 
  4. अब टोमेटो चिल्ली सौस (या अपनी पसंद का कोई सौस) डालकर आधे मिनट के लिए मिलाएं 
  5. अब नमक और कलि मिर्च स्वादानुसार डालकर मिलाएं 
  6. इसमें नूडल्स डालकर उलट पलट कर अच्छे से मिलाएं और सजाने के लिए ऊपर से चीज़ डालें 
  7. वेजी नूडल्स को गरमा-गरम परोसें 
For veggie noodles recipe in English, click Veggie Noodles