छेना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
छेना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


सामग्री:


  • १/२ लीटर दूध 
  • ३ टेबल-स्पून नीम्बू का रस 
  • २ टी-स्पून मैदा 
  • १/४ टी-स्पून इलाइची पाउडर (या अपनी पसंद का कोई एसेंस)
  • १ कप पानी 
  • १ कप रिफाइंड चीनी 

विधि:
  1. दूध को एक बर्तन में उबालें 
  2. अब इसमें नीम्बू का रस मिलाकर धीमी गति से चलायें जब तक की छेना (पनीर) दूध से अलग न हो जाए 
  3. अब एक साफ़ चलनी से पानी छानकर पनीर अलग रखें 
  4. अब इसे आटे  की तरह मुलायम गूथ लें
  5. अब इसमें मैदा मिलाकर फिर से गूथें और ढककर एक तरफ रखें  
  6. अब इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर एक तरफ रखें (ध्यान रखें कि पनीर के गोलों में कोई दरार न पढ़े)
  7. अब एक बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर उबालें 
  8. इसमें पनीर के गोलों को डालकर ढक्कन आधा ढककर आधे घंटे तक उबाले 
  9. इन रसगुल्लों में इलाइची पाउडर या एसेंस मिलाकर गरमा-गरम या ठंडा परोसें 
For Rasgulla recipe in English, click Rasgulla