तंदूरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तंदूरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:

  • ६-८ मिक्स चिकन के पैर, ब्रैस्ट और थाई 
  • २ टेबल-स्पून बेसन 
  • १ कप टंगी हुई (पानी निकाली हुई) दही 
  • २ टेबल-स्पून नीम्बू का रस 
  • २ टेबल-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • ३ टेबल-स्पून राई का तेल 
  • १ टी-स्पून गरम मसाला 
  • २ टेबल-स्पून लाल मिर्च पाउडर/ कश्मीरी मिर्च 
  • नमक स्वादानुसार 
  • मक्खन (ऐच्छिक)
विधि:

  1. चिकन को अच्छे से धोकर सूखे कपडे से पोछें और सुखाएं 
  2. १ प्याले में मैरीनेट करने के लिए कश्मीरी मिर्च पाउडर, नीम्बू का रस, नमक लें और मिलाएं 
  3. अब चिकन में चीरा मार के इसे चारो तरफ से मलें और ढककर आधे घंटे के लिए अलग रखें  
  4. एक कढाई में तेल गरम करें और बेसन डालकर मध्यम आंच पर ४-५ मिनट तक भूनें (ध्यान रखें कि बेसन जल न जाए)
  5. दही को एक मलमल के कपड़े में डालकर बांधें और एक प्याले के ऊपर १५- २० मिनट के लिए  टाँगे ताकि सार पानी निकल जाए और फिर इसे एक दुसरे प्याले में डालें 
  6. अब दही में भूनी हुई बेसन, लाल मिर्च पाउडर, नमक गरम मसाला पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, नीम्बू का रस और राई का तेल मिलाएं 
  7. अब इस घोल को अलग रखी हुई चिकन पर अच्छे से मलें और फ्रिज में कम से कम ४ घंटो के लिए मैरीनेट करने के लिए छोड़े 
  8. अब ओवन को पहले से गरम करें ३०० डिग्री c पर २० मिनट तक ग्रिल करें या फिर तब तक जब तक कि चिकन पक न जाए । आप पारंपरिक तंदूर में भी ग्रिल कर सकते हैं 
  9. अब ऊपर मक्खन लगाएं और ५ मिनट तक और ग्रिल करें और गरमा-गरम मज़ा लें 
For Desi Tandoori Chicken recipe in English, click Desi Tandoori Chicken

सामग्री:


  • १ किलो चिकन 
  • १५० मि लि मोटी दही 
  • ५० ग्राम काजू या बादाम 
  • १/२ डंडी दालचीनी की 
  • २-३ लौंग 
  • १-२ तेज़ पत्ते (ताज़ा या सूखा)
  • १ हरी इलाइची 
  • १ टेबल-स्पून अद्रक लहसुन का पेस्ट 
  • १ टमाटर (बड़े आकार का बारीक कटा हुआ)
  • २ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • ४ टेबल-स्पून ताज़ी मलाई (ऐच्छिक)
  • १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर/ रंगीन मिर्च 
  • १ टी-स्पून गरम मसाला पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ क्यूब मक्खन 
  • १-२ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • १/२  कप पानी 
विधि:

  1. इस रेसिपी के लिए ग्रिल्ड चिकन का इस्तेमाल करें ताकि बटर चिकन एकदम स्वादिष्ट और असली बने (मेरी रेसिपी तंदूरी चिकन/ देसी भूने हुए चिकन या फिर पेरी पेरी ग्रिल्ड चिकन में से कोई एक आप इस्तेमाल कर सकते हैं)
  2. करी बनाने के लिए: एक कढाई में तेल गरम करें और इलाइची, लौंग, दालचीनी और तेज़ पत्ते और खुशबू आने तक भूनें 
  3. अब प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें 
  4. अब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें और फिर टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छे से मिलाएं 
  5. जब तेल अलग होने लगे तो काजू या बादाम का पेस्ट मिलाकर २ मिनट तक हिलाकर भूनें ताकि पेस्ट जल न जाए 
  6. इसमें नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर अथवा लाल मिर्च पाउडर/ रंगीन मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं 
  7. मसाले भून जाने पर दही डालें और ५ मिनट तक पकाएं 
  8. अब ग्रिल्ड या तंदूरी चिकन के टुकड़ो को डालकर पकाएं जब तक की ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए 
  9. ऊपर से पिघला हुआ मक्खन डालें और कसूरी मेथी/ हरा धनिया से सजाएं 
  10. चावल या चपाती/ रोटी/ पराठा के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Best Butter Chicken recipe in English, click Best Butter Chicken recipe

सामग्री:


  • २ चिकन के पैर 
  • २ टेबल-स्पून नीम्बू का रस 
  • २ टेबल-स्पून दही 
  • १/४ टेबल-स्पून गरम मसाला 
  • ३/४ टेबल-स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • १/४ टेबल-स्पून हल्दी पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ टेबल-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ टेबल-स्पून हरा धनिया (ऐच्छिक)
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. चिकन को अच्छे से धोकर सूखे कपडे से पोछें और सुखाएं 
  2. १ प्याले में मैरीनेट करने के लिए दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नीम्बू का रस, नमक, हरा धनिया और तेल डालकर घोल बना लें 
  3. अब चिकन के टुकडो के घोल में चारो तरफ से लपेटें और ढककर २-५ घंटो के लिए फ्रिज में रखें  
  4. अब ओवन को पहले से गरम करें १-२ मिनट के लिए २०० डिग्री f पर 
  5. अब ट्रे पर थोडा सा तेल स्प्रे करें और चिकन को उसमे सजाकर को ओवन में पकाएं (२५० डिग्री फ़रेनहाईट पर ३०- ४० मिनट के लिए और तब तक जब तक की साड़ी सौस  सूख न जाए)
  6. अब उलट पलट कर १५- २० मिनट तक और पकाएं जब तक की चिकन नरम न हो जाए 
  7. हरा धनिया से सजाकर रुचिवर्धक के रूप में गरमा गरम परोसें 
For Tandoori Chicken/ Desi style Roasted Chicken recipe in English, click Tandoori Chicken/ Desi style Roasted Chicken