नमकीन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नमकीन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


सामग्री:


  • १ कप मैदा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • कसूरी मेथी 
  • लाल मिर्च पाउडर (ऐच्छिक)
  • २-३ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल (आटा गूथने के लिए) 
  • रिफाइंड तेल (तलने के लिए)
विधि:

लम्बे चौकोर आकार के लिए:

  1. मैदा, नमक और २-३ टेबल-स्पून तेल को अच्छे से मिलाकर ठोस आटे में गूथ लें 
  2. अब मोटे चपाती की तरह बेलकर लम्बे चौकोर आकार में काटें 
  3. तल कर सुनहरा और कुरकुरा करें और चाय के साथ परोसें 
कसूरी मेथी के साथ गोल आकार के लिए:


  1. मैदा, नमक, कसूरी मेथी और २-३ टेबल-स्पून तेल को अच्छे से मिलाकर ठोस आटे में गूथ लें 
  2. अब छोटे- छोटे गोले बनाकर छूरी से अपनी पसंद का आकार बनाएं और हथेलियों से दबाकर थोढ़ा चपटा कर लें 
  3. तल कर सुनहरा और कुरकुरा करें और चाय के साथ परोसें 
For Mathari recipe in English, click Mathari


सामग्री:
  • २-३ करेले (मध्यम आकार के टुकड़ो में कटे हुए) 
  • २ प्याज़ (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • १ टी-स्पून जीरा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ टेबल-स्पून लहसुन का अचार (या अपनी पसंद का कोई अचार)

विधि :

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालें 
  2. जब जीरा चटकने लगे तो प्याज़ डालकर सुनहरा करें 
  3. अब करेले डालकर ५ मिनट तक धीमी आंच पर ढक्कन लगाकर पकाएं 
  4. गले हुए करेले में स्वादानुसार नमक और लहसुन का अचार डालें और उलट पलट कर ५ मिनट तक ढक्कन बिना पकाएं जब तक कि पानी बिलकुल सूख न जाए 
  5. अंत में हरा धनिया से सजाकर गरमा-गरम रोटी/ पराठा या चपाती के साथ परोसें ।  
For Achaari Karela recipe in English, click Pickled bitter-melon