नाश्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नाश्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:

  • १/२ कप काले चने (रात भर पानी में भिगोये हुए और नमक के साथ पानी में उबले हुए)
  • १ टेबल-स्पून धनिया पाउडर  
  • १ चुट्टी लालमिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ टी-स्पून जीरा पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून जीरा
  • २-३ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा और चटकने दें 
  2. अब नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और भूनें  
  3. काले चने डालकर मिलाएं और २-३ मिनट तक पकाएं 
  4. हरा धनिया या नारियल के भूरे से सजाकर नाश्ता के रूप में गरमा-गरम परोसें । 
For Black chickpea/ Kala chana Fry recipe in English, click Black chickpea/ Kala chana fry

सामग्री:


  • उबले हुए अंडे 
  • नमक 
  • काली मिर्च पाउडर 
  • रिफाइंड तेल 
  • चिल्ली सौस 
  • अपनी पसंद का कोई सीसनिंग 
विधि:

  1. गरम तेल में उबाले हुए अन्डो को स्टर-फ्राई करें 
  2. चिल्ली सौस अथवा सारे मसालों से सीजन करें 
  3. हरी मिर्च या प्याज से सजाकर नाश्ते में परोसें 
For Seasoned Fried Eggs recipe in English, click Seasoned Fried Eggs

सामग्री:

  • ६ टेबल-स्पून बेसन 
  • ३ ब्रेड के स्लाइस 
  • १/२ टी-स्पून सूजी या चावल का आटा 
  • १ हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, ऐच्छिक)
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • तलने के लिए तेल 
  • २-३ टेबल-स्पून पानी 
विधि:

  1. एक बर्तन में बेसन, सूजी, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और पानी डालकर चिपचिपा घोल तैयार करें 
  2. अब एक कढाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें और तापमान परखने के लिए थोडा सा घोल उसमे डालें । 
  3. ब्रेड के किनारे काट दें और ब्रेड को अपनी पसंद के कोई आकार में काटें 
  4. अब एक-एक करके ब्रेड के टुकडो को घोल में लपेटें और सुनहरे भूरे और कुरकुरे तल लें 
  5. टमाटर सौस या चटनी (अपनी पसंद का कोई भी) के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Bread Pakoras recipe in English, click Bread Pakodas


सामग्री:


  • ब्रेड की स्लाईसें 
  • उबले हुए मैश किये हुए आलू 
  • कटा हुआ प्याज 
  • कटी हुई हरी मिर्च 
  • नमक स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • धनिया पाउडर 
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल 
  • पानी 
विधि:

  1. सारे सूखे मसाले, नमक, हरी मिर्च और प्याज उबले हुए आलू में डालकर अच्छे से मिलाएं 
  2. अब एक स्लाइस ब्रेड की लें और चारो किनारे काट दें । ब्रेड को पानी से हल्का गीला कर आलू के मसाले को बीच में भरें और चारो तरफ से ब्रेड को बंद करें एक रोल के आकार में । सारे ब्रेड के इसी प्रकार से रोल बना लें 
  3. अब गरम तेल में भूरा और कुरकुरा होने तक तलें 
  4. चटनी या सौस के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Bread Rolls recipe in English, click Bread Rolls


सामग्री:


  • ४ टेबल-स्पून बेसन 
  • २ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • तलने के लिए तेल 
  • २-३ टेबल-स्पून पानी 
विधि:

  1. एक बर्तन में बेसन, प्याज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और पानी डालकर चिपचिपा घोल तैयार करें 
  2. अब एक कढाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें और तापमान परखने के लिए थोडा सा घोल उसमे डालें । अब एक-एक करके सारे पकोड़े सुनहरे भूरे और कुरकुरे तल लें 
  3. टमाटर सौस या चटनी (अपनी पसंद का कोई भी) के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Onion pakoda recipe in English, click Onion pakoda


सामग्री:


  • १ कप मैदा 
  • १ टेबल-स्पून सूजी/ रवा 
  • १/२ कप खोया/ मावा 
  • ३ टेबल-स्पून तेल/ घी 
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल 
  • १/२ कप चीनी 
  • बादाम, काजू और पिस्ता कटे हुए 
  • पानी 
विधि:

  1. एक बर्तन में मैदा/ सूजी, ३ टेबल-स्पून तेल या घी अथवा थोडा पानी लेकर नरम आटे में गूथें और ढककर १५- २० मिनट तक एक तरफ रखें 
  2. अब एक कढाई को धीमी आंच पे गरम करें और खोया, चीनी अथवा सूखे मेवे मिलाकर पकाएं जब तक कि वें एक समान मिश्रण न बन जाए। इस मिश्रण को ज्यादा देर तक न पकाएं 
  3. एक तरफ ठंडा होने के लिए रखें 
  4. अब आटे के छोटे-छोटे गोले बनाकर पूरी के आकार में बेलें 
  5. अब इस पूरी में खोया के मिश्रण को भरें और किनारे अह्चे से दबा कर पानी या दूध लगाकर बंद करें 
  6. आप कांटे छुरी की मदद से कुछ आकार भी बना सकते हैं किनारों पर 
  7. मध्यम आंच पर तेल गरम कर गुजियों को सुनहरा भूरा होने तक तलें (ध्यान रखें की तेज़ आंच पर तलने से गुजिया नरम रह जायेंगे और कुरकुरे नहीं बनेंगे)
  8. नाश्ते में या त्योहारों में गरमा-गरम परोसें 
For Crispy Gujia recipe in English, click Crispy Gujia


सामग्री:


  • १ कप पोहा (जाड़ा या मोटा)
  • १ प्याज (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • २-३ करी पत्ते 
  • १/४ कप मूंगफली 
  • १ आलू (छोटे आकार का टुकडो में कटा हुआ, ऐच्छिक)
  • हरे मटर (ऐच्छिक)
  • १ टी-स्पून जीरा 
  • १- १ चुट्टी हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १-२ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • नीम्बू का रस (खटाई के लिए) 
  • हरा धनिया सजाने के लिए 
विधि:

  1. पोहे को एक चलनी में अच्छे से धो कर एक तरफ सुखा लें 
  2. एक कढाई में तेल गरम कर जीरा और करी पत्ते डालें 
  3. जीरा चटकने पर प्याज डालकर मध्यम आंच पर २-३ मिनट के लिए भूनें  
  4. अब आलू और मटर डालकर भूनें 
  5. अब सेके हुए मूंगफली, नमक, हल्दी, लालमिर्च पाउडर अथवा धनिया पाउडर अच्छे से मिलाएं 
  6. अंत में धुले हुए नरम पोहे मिलाये और ढककर कुछ मिनट तक भूनें 
  7. हरा धनिया से सजाएं और नारियल की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Poha/ Rice flakes snack recipe in English, click Poha/ Rice flakes snack




सामग्री:


  • १ कप मैदा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • कसूरी मेथी 
  • लाल मिर्च पाउडर (ऐच्छिक)
  • २-३ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल (आटा गूथने के लिए) 
  • रिफाइंड तेल (तलने के लिए)
विधि:

लम्बे चौकोर आकार के लिए:

  1. मैदा, नमक और २-३ टेबल-स्पून तेल को अच्छे से मिलाकर ठोस आटे में गूथ लें 
  2. अब मोटे चपाती की तरह बेलकर लम्बे चौकोर आकार में काटें 
  3. तल कर सुनहरा और कुरकुरा करें और चाय के साथ परोसें 
कसूरी मेथी के साथ गोल आकार के लिए:


  1. मैदा, नमक, कसूरी मेथी और २-३ टेबल-स्पून तेल को अच्छे से मिलाकर ठोस आटे में गूथ लें 
  2. अब छोटे- छोटे गोले बनाकर छूरी से अपनी पसंद का आकार बनाएं और हथेलियों से दबाकर थोढ़ा चपटा कर लें 
  3. तल कर सुनहरा और कुरकुरा करें और चाय के साथ परोसें 
For Mathari recipe in English, click Mathari