बैंगन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बैंगन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • २ बैंगन (मध्यम आकार के गोलाई में कटे हुए)
  • वेजिटेबल तेल का स्प्रे 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • मिलीजुली हर्ब सजाने के लिए 
विधि:

  1. १ बड़े प्याले में तेल, नमक, लाल मिर्च और काली मिर्च पाउडर मिलाएं 
  2. अब इस तेल को बैंगन के स्लाइस पे दोनों तरफ मलें और गैस ग्रिल में या तवे पे मध्यम आंच पर ५-८ मिनट के लिए ग्रिल करें 
  3. अब पलट कर दूसरी तरफ से भी ५-८ मिनट तक मध्यम आंच पर ग्रिल करें 
  4. अगर बैंगन ज्यादा सूखा लगे तो तेल स्प्रे करें और कुछ और मिनट तक ढककर ग्रिल करें 
  5. अपनी पसंद के हर्ब के साथ सजाकर साइड डिश या रुचिवर्धक के रूप में गरमा-गरम मज़ा लें । 
For Grilled Eggplants/ Baingan recipe in English, click Grilled Eggplants/ Baingan

सामग्री:


  • १ बैंगन (मध्यम आकार का टुकडो में कटा हुआ)
  • १ मीठा आलू (टुकडो में कटा हुआ)
  • १ टेबल-स्पून कद्दुकस किया हुआ अदरक 
  • १ टेबल-स्पून काला सिरका 
  • १ टेबल-स्पून सोय सौस 
  • १-१ चुट्टी काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चीनी (ऐच्छिक)
  • वेजिटेबल या चिकन स्टॉक (ऐच्छिक) या फिर पानी 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. १ नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पे गरम करें और तेल डालकर तेज़ आंच पर गरम करें 
  2. अब बैंगन और मीठे आलू डालकर स्टर फ्राई करें (आप अलग-अलग भी कर सकते हैं)
  3. अब अदरक मिलाएं और सब्जियों को नरम होने तक पकाएं (ध्यान रखें की सब्जियां सिकनी या फ्राई होनी चाहिए, भाप में पकनी नहीं, ज़रुरत पढने पर और तेल डालें)
  4. अब १ प्याले में सोय सौस, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चीनी अथवा वेजिटेबल स्टॉक डालकर अच्छे से मिलाएं 
  5. इस सिरप को कढाई में डालें और हलके हाथो से मिलाएं 
  6. २ मिनट तक और पकाएं और रुचिवर्धक या साइड डिश के रूप में गरमा-गरम परोसें । 
For Stir Fried Asian Eggplants and Sweet Potatoes recipe in English, click Stir Fried Asian Eggplants and Sweet Potatoes

सामग्री:


  • १ बैंगन (मध्यम आकार का टुकडो में कटा हुआ)
  • ३-४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ टमाटर (छोटा आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ आलू (छोटा आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • १ टी-स्पून गरम मसाला पाउडर
  • १/२ टी-स्पून जीरा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालकर चटकने दें 
  2. अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें 
  3. अब टमाटर डालकर अच्छे से भूने जब तक कि टमाटर गल न जाए 
  4. अब धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें 
  5. नमक डालकर अच्छे से मिलाएं 
  6. इसमें कटे हुए आलू और बैंगन डालकर अच्छे से मिलाएं 
  7. ढक्कन लगाकर पकने दें जब तक कि आलू और बैंगन नरम न हो जाए 
  8. ढक्कन निकालकर ५ मिनट तक पकाएं और बचे हुए पानी को सुखाएं 
  9. रोटी या चपाती के साथ गरमा- गरम परोसें 
For Brinjal curry recipe in English, click Eggplant/ Brinjal curry