भिन्डी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भिन्डी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • १/२ किलो ताज़ा भिन्डी 
  • २-३ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ आलू कटा हुआ 
  • १/२ टेबल-स्पून जीरा 
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • १ टी-स्पून हल्दी पाउडर 
  • १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. भिन्डी को अच्छे से धो कर किसी रुमाल से पोछें ताकि वें काटने समय चिपचिपे न हो अथवा पकने पर कुरकुरे रहे 
  2. अब ऊपर और नीचे का भाग काटकर निकाल दें और बीच के भाग को एक समान टुकड़ो में काटें 
  3. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालकर चटकने दें 
  4. अब प्याज डालकर सुनहरा करें 
  5. धनिया पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च मिलाकर भिन्डी और आलू डालें और अच्छे से मिलाएं 
  6. आधा ढक्कन से ढककर ५ मिनट तक पकाएं 
  7. अब ढक्कन निकालकर मिलाएं और ५ मिनट तक पकाएं जब तक की भिन्डी कुरकुरी न हो जाए 
  8. रोटी/ चपाती या पराठा के साथ गरमा-गरम परोसें 

For Okra/ Ladies finger veggie recipe in English, click Okra/ Ladies finger veggie