मावा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मावा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


सामग्री:


  • १ कप मैदा 
  • १ टेबल-स्पून सूजी/ रवा 
  • १/२ कप खोया/ मावा 
  • ३ टेबल-स्पून तेल/ घी 
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल 
  • १/२ कप चीनी 
  • बादाम, काजू और पिस्ता कटे हुए 
  • पानी 
विधि:

  1. एक बर्तन में मैदा/ सूजी, ३ टेबल-स्पून तेल या घी अथवा थोडा पानी लेकर नरम आटे में गूथें और ढककर १५- २० मिनट तक एक तरफ रखें 
  2. अब एक कढाई को धीमी आंच पे गरम करें और खोया, चीनी अथवा सूखे मेवे मिलाकर पकाएं जब तक कि वें एक समान मिश्रण न बन जाए। इस मिश्रण को ज्यादा देर तक न पकाएं 
  3. एक तरफ ठंडा होने के लिए रखें 
  4. अब आटे के छोटे-छोटे गोले बनाकर पूरी के आकार में बेलें 
  5. अब इस पूरी में खोया के मिश्रण को भरें और किनारे अह्चे से दबा कर पानी या दूध लगाकर बंद करें 
  6. आप कांटे छुरी की मदद से कुछ आकार भी बना सकते हैं किनारों पर 
  7. मध्यम आंच पर तेल गरम कर गुजियों को सुनहरा भूरा होने तक तलें (ध्यान रखें की तेज़ आंच पर तलने से गुजिया नरम रह जायेंगे और कुरकुरे नहीं बनेंगे)
  8. नाश्ते में या त्योहारों में गरमा-गरम परोसें 
For Crispy Gujia recipe in English, click Crispy Gujia