मिठाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मिठाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामग्री:
    • २ कप मैदा 
    • ४ टी-स्पून बेकिंग पाउडर 
    • १/२ टी-स्पून नमक 
    • ६० ग्राम मक्खन (कमरे के तापमान का)
    • १५० ग्राम पीसी हुई रिफाइंड चीनी 
    • १ अंडा 
    • १ कप दूध 
    • १/२ कप ग्लेज्ड चेरी (या कोई और बेर्री अपनी पसंद का)
    • १०- १२ अनारस के छल्ले (ताज़ा या फ्रोजेन)
    • ५० ग्राम ब्राउन चीनी (भूरी चीनी)
    • ५० ग्राम मक्खन 

    विधि:

    1. मक्खन और भूरी चीनी को एक साथ मिलाएं और बेकिंग टिन को इससे चिकना करें 
    2. अब अनारस के छल्लो को एक-एक करके के टिन में बिछाएं और हर एक के बीच में एक-एक ग्लेज्ड चेरी लगाएं 
    3. ओवन को पहले से १८० डिग्री c (३५० डिग्री f) पे गरम करें
    4. अब केक का घोल बनाने के लिए मैदा और बेकिंग पाउडर को एक प्याले में छानें और एक तरफ रखें 
    5. अब एक दुसरे प्याले में मक्खन, अंडे, और पीसी हुई रिफाइंड चीनी को मिलाकर अच्छे से फेटें 
    6. अब अंडे के घोल को मैदा और बेकिंग पाउडर के मिक्सचर में मिलाएं और दूध डालते हुए घोल के रूप में तैयार करें 
    7. लगभग ४५ मिनट तक इसे ओवन में बके करें या तब तक जब तक कि छुरी केक के भीतर से बिलकुल साफ़ बाहर न निकल आये 
    8. निवाया होते ही नकालें और परोसें 
    For Mini Pineapple Upside down Cakes recipe in English, click Mini Pineapple Upside down Cakes

सामग्री:

  • २ कप पीसी हुई रिफाइंड चीनी 
  • १ कप मक्खन 
  • १/२ कप कोको पाउडर 
  • १ टी-स्पून वैनिला एसेंस 
  • ३-४ अंडे (फेटे हुए)
  • १ १/२ कप मैदा 
  • १/२ टी-स्पून बेकिंग पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून नमक 
  • १/२ कप अखरोट के आधे किये हुए टुकड़े 
विधि:

  1. मक्खन पिघला कर ऊपर दी गयी सारी सामग्रियों को उसी क्रम में एक साथ मिलाएं 
  2. ओवन में १८० डिग्री c (३५० डिग्री f) २०- ३० मिनट तक चिकने किए हुए पैन में बके करें या तब तक जब तक कि छुरी केक के भीतर से बिलकुल साफ़ बाहर न निकल आये 
  3. अब अखरोट या अपनी पसंद के सूखे मेवे से सजाकर परोसें 
For Simple and delicious Brownie Cake recipe in English, click Simple and delicious Brownie Cake

सामग्री:
  • १ कप दूध का पाउडर या कंडेंस्ड मिल्क 
  • १/४ कप मैदा 
  • १/४ कप कमरे के तापमान का फुल क्रीम दूध (गाय या फिर भैंस का)
  • ३ टेबल-स्पून कमरे के तापमान का घर का सफ़ेद मक्खन 
  • १ चुट्टी खाने का सोडा (बेकिंग सोडा)
  • १ ३/४ कप रिफाइंड चीनी 
  • १ १/२ कप पानी 
  • १/२ टी-स्पून कुटी हुई इलाइची पाउडर 
  • काजू या सारे सूखे मेवे की मिक्सचर भरने के लिए 
  • रिफाइंड तेल तलने के लिए 

विधि:

चाशनी पकाने के लिए:
  1. १ बड़े बर्तन में पानी, चीनी और इलाइची पाउडर (खुशबू के लिए) डालकर उबाल लायें 
  2. इस मिश्रण को नियमित रूप से हिलाएं जब तक कि चीनी बिलकुल घुल न जाये 
  3. चाशनी तैयार होने पर आंच से उतार कर अलग रखें 
गुलाब जामुन के गुलगुले पकाने के लिए:
  1. १ पतीले में दूध पाउडर, मैदा और खाने का सोडा मिलाएं (ध्यान रखें कि खाने का सोडा ज्यादा न पड़े नहीं तो गुलगुले टूट सकते हैं)
  2. अब इस मिश्रण में सफ़ेद मक्खन मिलाएं 
  3. अब इसमें दूध मिलाकर आटा गूथ लें 
  4. आटे को नरम रखें और कुछ देर के लिए ढककर छोड़ दें 
  5. अब आटे को फिर से एक बार गूथ लें और अपने हातों को तेल या घी से चिकना कर लें 
  6. आटे को बराबर हिस्सों में बाट दें और उनके छोटे- छोटे एक आकार के गोले बना लें 
  7. इन गोलों को बीच से अंगूठे से दबाकर मेवे भरें और मूह बंद कर फिर से गोले बना लें 
  8. अब एक बढे कढाई में तलने के लिए तेल लें और मध्यम आंच पर गरम करें (तेल का सही तापमान जानने के लिए गुलगुले के आटे का एक छोटा हिस्सा उसमे डालें। इस टुकड़े को ऊपर आने के लिए सिर्फ १ मिनट लगना चाहिए। कम  समय लगने का मतलब तेल ज्यादा गरम है जिससे की गुलगुले बाहर से कड़क और भीतर से कच्चे रह जायेंगे और ज्यादा समय लगने का मतलब तेल ठंडा है)
  9. गुलाब जामुन के गुलगुलों को तलने में करीब ७ मिनट लगने चाहिए। उन्हें समान रूप से गहरे भूरे रंग के तलने के लिए बराबर घुमाते रहियें 
  10. गुलाब जामुन के गुलगुलों को ठंडा कर चाशनी में डालें और परोसने से पहले कम से कम २० मिनट तक डुबाये रखें (ध्यान रखें कि गरम गुलगुलों को चाशनी में डालने से उनका आकार बिगढ़ सकता है)
  11. अब इन्हें सूखे नारियल के चूरे में लपेटें और परोसें 
  12. ये स्वादिष्ट मिठाई सामान्य तापमान में १ हफ्ते अथवा रेफ्रीजिरेटर में १ महीने तक टिक सकती है। 
For Stuffed Dry Gulab Jamun recipe in English, click Stuffed Dry Gulab Jamun


सामग्री:


  • १२५ ग्राम मक्खन 
  • १ १/२ कप पीसी हुई रिफाइंड चीनी 
  • २ अंडे फेंटें हुए 
  • ५ बूँद वैनिला एसेंस 
  • २ ग्राम प्लेन आटा 
  • १ टी-स्पून बेकिंग सोडा 
  • १/२ कप दूध 
  • बटरसोफ्ट फ्रोस्टिंग 
विधि:

  1. ओवन को पहले से गरम करें १८० डिग्री सेल्सिअस (३५० डिग्री f ) या  १६० डिग्री सेल्सिअस फेन फोर्स्ड पर 
  2. एक लोफ पैन को चिकना करें और किनारों और बीच के हिस्सों पे बेकिंग पेपर लगाएं 
  3. अब सारी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर बिजली के मिक्सर से अच्छे से फेटें ताकि वो मुलायम हो कर फूल जाए 
  4. लगभग ४० मिनट तक इसे ओवन में बेक करें या तब तक जब तक कि छुरी केक के भीतर से बिलकुल साफ़ बाहर न निकल आये 
  5. ५ मिनट तक पैन में रखने के बाद वायर रैक पे केक को बाहर निकालें और ठंडा करें 
For Creamy White Cake recipe in English, click Creamy White Cake

सामग्री:


  • १/२ कप सूजी/ रवा 
  • २ टेबल-स्पून घी 
  • १/३ कप चीनी 
  • १ १/२ कप पानी 
  • १ टेबल-स्पून सूखे मेवे (बादाम, पिस्ता या काजू) 
विधि:

  1. १ कढाई में घी गरम करें और सूजी डालें 
  2. हलके गुलाबी होने तक सूजी भूने (हिलाते रहें ताकि सूजी जल ने जाए)
  3. अब एक पतीले में मध्यम आंच पर पानी और चीनी गरम करे और उबाल लायें 
  4. भूनी हुई सूजी में गरम पानी धीरे-धीरे डालें और हिलाते रहें (सूजी उफान मारेगी)
  5. २-३ मिनट मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाए ताकि सूजी एकदम नरम हो जाए 
  6. अब सूखे मेवे से सजाकर गरमा-गरम परोसें 
For  Sooji Halwa, Kesari bhaat, Sheera/ Semolina sweet dish recipe in English,Sooji Halwa, Kesari bhaat, Sheera, Semolina sweet dish click 

सामग्री:


  • १२५ ग्राम मक्खन चिकनाहट के लिए 
  • १ १/२ कप पीसी हुई रिफाइंड चीनी 
  • २ अंडे (फेटे हुए)
  • १ कप मैश किया हुआ केला 
  • ५ बूँद वैनिला एसेंस 
  • २५० ग्राम आटा 
  • १ टी-स्पून बेकिंग सोडा 
  • १/२ कप दूध 
  • चॉकलेट क्यूब या बिस्कुट 

विधि:

  1. ओवन को पहले से १८० डिग्री c (३५० डिग्री f) या १६० डिग्री c फेन फोर्स्ड के लिए पे गरम करें
  2. १ लोफ पैन को चिकना करें और बेकिंग पेपर से किनारों और बीच के हिस्सों को ढकें 
  3. अब सारी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर बिजली के मिक्सर से अच्छे से फेटें ताकि वो मुलायम हो कर फूल जाए 
  4. लगभग ४० मिनट तक इसे ओवन में बके करें या तब तक जब तक कि छुरी केक के भीतर से बिलकुल साफ़ बाहर न निकल आये 
  5. ५ मिनट तक पैन में रखने के बाद वायर रैक पे केक को बाहर निकालें और ठंडा करें 
For Choco Nut Banana Bread/ Cake recipe in English, click Choco Nut Banana Bread/ Cake


सामग्री:

  • १ कप आटा 
  • २ टेबल-स्पून घी 
  • १ टी-स्पून इलाइची पाउडर 
  • ३/४ कप पीसी हुई चीनी 
  • बादाम, काजू और पिस्ता कटे हुए 
विधि:

  1. १ कढाई में १ टेबल-स्पून घी गरम करें और आटा डालकर कम आंच पर हिलाते हुए भूनें जब तक कि आटा का रंग सुनहरा भूरा न हो जाए और खुशबू न छूटे 
  2. अब चीनी डालकर कुछ देर भूनें 
  3. अब सूखे मेवे अथवा इलाइची पाउडर डालकर मिलाएं 
  4. अब अन्न्च से कढाई उतार दें और बचा हुआ घी मिलाएं 
  5. हल्का ठंडा होने पर लड्डू के आकार के गोले बनाएं (अगर लड्डू बाँधने में मुश्किल हो रही हो तो और घी मिलाएं)
  6. कमरे के तापमान पे हो जाने पर लड्डूओं को सूखे डब्बे में भरें और मज़ा लें । 
For Healthy Nutty Aataa Laddoo recipe in English, click Healthy nutty Aataa laddoo


सामग्री:


  • १ कप मैदा 
  • १ टेबल-स्पून सूजी/ रवा 
  • १/२ कप खोया/ मावा 
  • ३ टेबल-स्पून तेल/ घी 
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल 
  • १/२ कप चीनी 
  • बादाम, काजू और पिस्ता कटे हुए 
  • पानी 
विधि:

  1. एक बर्तन में मैदा/ सूजी, ३ टेबल-स्पून तेल या घी अथवा थोडा पानी लेकर नरम आटे में गूथें और ढककर १५- २० मिनट तक एक तरफ रखें 
  2. अब एक कढाई को धीमी आंच पे गरम करें और खोया, चीनी अथवा सूखे मेवे मिलाकर पकाएं जब तक कि वें एक समान मिश्रण न बन जाए। इस मिश्रण को ज्यादा देर तक न पकाएं 
  3. एक तरफ ठंडा होने के लिए रखें 
  4. अब आटे के छोटे-छोटे गोले बनाकर पूरी के आकार में बेलें 
  5. अब इस पूरी में खोया के मिश्रण को भरें और किनारे अह्चे से दबा कर पानी या दूध लगाकर बंद करें 
  6. आप कांटे छुरी की मदद से कुछ आकार भी बना सकते हैं किनारों पर 
  7. मध्यम आंच पर तेल गरम कर गुजियों को सुनहरा भूरा होने तक तलें (ध्यान रखें की तेज़ आंच पर तलने से गुजिया नरम रह जायेंगे और कुरकुरे नहीं बनेंगे)
  8. नाश्ते में या त्योहारों में गरमा-गरम परोसें 
For Crispy Gujia recipe in English, click Crispy Gujia

सामग्री:


  • ४ कप दूध 
  • २ कप पनीर 
  • १/२ कप रिफाइंड चीनी 
  • थोड़े सूखे मेवे- बादाम/ पिस्ता  
  • मक्खन चिकनाहट के लिए

विधि:

  1. एक गहरे बर्तन में दूध उबालें और पकाएं जब तक कि दूध आधा न हो जाए 
  2. अब इसमें पनीर डालकर हिलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं 
  3. अब चीनी डालकर मिलाएं 
  4. अब आंच से निकालकर चिकने किए हुए ट्रे या प्लेट में फैलाएं 
  5. बादाम और पिस्ता से सजाएं और १०- १५ मिनट के बाद चौकोर आकार में काटकर परोसें 
For Milk cake recipe in English, click Milk cake/ Kalaakand



सामग्री:

  • १/४ कप सेवइयां 
  • ४ कप दूध 
  • ३-४ टी-स्पून रिफाइंड चीनी 
  • २ टी-स्पून घी 
  • सूखे मेवे- बादाम, पिस्ता, काजू, किशमिश इत्यादि 

विधि:

  1. एक पतीले में घी गरम करें और सूखे मेवों को २ मिनट तक भूनकर सुनहरा करें और निकालकर एक तरफ रखें 
  2. अब इसी घी में सेवइयों को २ मिनट तक भूनें और एक तरफ रखें 
  3. एक गहरे पतीले में दूध उबालें और सेवैयाँ और चीनी मिलाकर तब तक हिलाते रहें जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल न जाए 
  4. सेवइयों को ८-१० मिनट तक कम आंच पर हिलाकर पकाते रहें 
  5. अब सूखे मेवे मिलाकर कुछ देर के लिए ढक दें और गरमा-गरम या ठंडा परोंसें 

For Vermicelli payasam recipe in English, click Vermicelli Payasam




सामग्री:


  • १/२ लीटर दूध 
  • ३ टेबल-स्पून नीम्बू का रस 
  • २ टी-स्पून मैदा 
  • १/४ टी-स्पून इलाइची पाउडर (या अपनी पसंद का कोई एसेंस)
  • १ कप पानी 
  • १ कप रिफाइंड चीनी 

विधि:
  1. दूध को एक बर्तन में उबालें 
  2. अब इसमें नीम्बू का रस मिलाकर धीमी गति से चलायें जब तक की छेना (पनीर) दूध से अलग न हो जाए 
  3. अब एक साफ़ चलनी से पानी छानकर पनीर अलग रखें 
  4. अब इसे आटे  की तरह मुलायम गूथ लें
  5. अब इसमें मैदा मिलाकर फिर से गूथें और ढककर एक तरफ रखें  
  6. अब इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर एक तरफ रखें (ध्यान रखें कि पनीर के गोलों में कोई दरार न पढ़े)
  7. अब एक बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर उबालें 
  8. इसमें पनीर के गोलों को डालकर ढक्कन आधा ढककर आधे घंटे तक उबाले 
  9. इन रसगुल्लों में इलाइची पाउडर या एसेंस मिलाकर गरमा-गरम या ठंडा परोसें 
For Rasgulla recipe in English, click Rasgulla

सामग्री:
  • २ कप मैदा 
  • १ १/२ टेबल-स्पून रवा या सूजी 
  • १/४ टी-स्पून बेकिंग पाउडर 
  • २ टेबल-स्पून दही 
  • १ १/४ कप निवाया पानी 
  • ३ कप रिफाइंड चीनी 
  • २ २/३ कप पानी 
  • १/२ टी-स्पून हरी इलाइची पाउडर 
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. मैदा, सूजी, बेकिंग पाउडर, दही और ३/४ कप पानी को एक चीनीमिट्टी के प्याले में मिलाएं
  2. अब बचे हुए पानी को मिलाएं और अच्छे से फेटें जब तक की घोल चिकना और समान न हो जाये 
  3. इस घोल को २ घंटे के लिए अलग रख दें खमीर आने के लिए 
  4. चाशनी बनाने के लिए पानी और चीनी मिलाकर पकाएं और तैयार होने से पहले उसमे केसर और इलाइची पाउडर मिलाएं (खुशबू के लिए)
  5. अब कढाई में तलने के लिए तेल गरम करें और घोल को धार बांधकर उसमे डालें जिससे वें लच्छे के आकार में बनें (आप नारियल के खोल में छेद कर के भी लच्छे उतार सकते हैं) (एक बार में २-३ ही उतारें)
  6. लच्चो को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें (भूरा न करें)
  7. अब अतिरिक्त तेल टिश्यू पेपर में सुखा कर लच्चो को चाशनी में ५ मिनट के लिए डुबाये रखें 
  8. चाशनी से निकालकर जलेबियों को गरमा-गरम परोसें  
For Jalebi recipe in English, click Jalebi

सामग्री:
  • १ कप दूध का पाउडर या कंडेंस्ड मिल्क 
  • १/४ कप मैदा 
  • १/४ कप कमरे के तापमान का फुल क्रीम दूध (गाय या फिर भैंस का)
  • ३ टेबल-स्पून कमरे के तापमान का घर का सफ़ेद मक्खन 
  • १ चुट्टी खाने का सोडा (बेकिंग सोडा)
  • १ ३/४ कप रिफाइंड चीनी 
  • १ १/२ कप पानी 
  • १/२ टी-स्पून कुटी हुई इलाइची पाउडर 
  • रिफाइंड तेल तलने के लिए 

विधि:

चाशनी पकाने के लिए:
  1. १ बड़े बर्तन में पानी, चीनी और इलाइची पाउडर (खुशबू के लिए) डालकर उबाल लायें 
  2. इस मिश्रण को नियमित रूप से हिलाएं जब तक कि चीनी बिलकुल घुल न जाये 
  3. चाशनी तैयार होने पर आंच से उतार कर अलग रखें 
गुलाब जामुन के गुलगुले पकाने के लिए:
  1. १ पतीले में दूध पाउडर, मैदा और खाने का सोडा मिलाएं (ध्यान रखें कि खाने का सोडा ज्यादा न पड़े नहीं तो गुलगुले टूट सकते हैं)
  2. अब इस मिश्रण में सफ़ेद मक्खन मिलाएं 
  3. अब इसमें दूध मिलाकर आटा गूथ लें 
  4. आटे को नरम रखें और कुछ देर के लिए ढककर छोड़ दें 
  5. अब आटे को फिर से एक बार गूथ लें और अपने हातों को तेल या घी से चिकना कर लें 
  6. आटे को बराबर हिस्सों में बाट दें और उनके छोटे- छोटे एक आकार के गोले बना लें 
  7. अब एक बढे कढाई में तलने के लिए तेल लें और मध्यम आंच पर गरम करें (तेल का सही तापमान जानने के लिए गुलगुले के आटे का एक छोटा हिस्सा उसमे डालें। इस टुकड़े को ऊपर आने के लिए सिर्फ १ मिनट लगना चाहिए। कम  समय लगने का मतलब तेल ज्यादा गरम है जिससे की गुलगुले बाहर से कड़क और भीतर से कच्चे रह जायेंगे और ज्यादा समय लगने का मतलब तेल ठंडा है)
  8. गुलाब जामुन के गुलगुलों को तलने में करीब ७ मिनट लगने चाहिए। उन्हें समान रूप से गहरे भूरे रंग के तलने के लिए बराबर घुमाते रहियें 
  9. गुलाब जामुन के गुलगुलों को ठंडा कर चाशनी में डालें और परोसने से पहले कम से कम २० मिनट तक डुबाये रखें (ध्यान रखें कि गरम गुलगुलों को चाशनी में डालने से उनका आकार बिगढ़ सकता है)
  10. ये स्वादिष्ट मिठाई सामान्य तापमान में १ हफ्ते अथवा रेफ्रीजिरेटर में १ महीने तक टिक सकती है। 
For Gulab Jamun recipe in English, click Gulab Jamun

सामग्री:
  • १ किलो गाजर (कद्दुकस किये हुए)
  • १ लीटर दूध (भैंस  का)
  • १ टेबल-स्पून मलाई 
  • १ टी-स्पून इलाइची पाउडर 
  • ३ टेबल-स्पून शुद्ध घी 
  • २ टेबल-स्पून किशमिश (इच्छानुसार)
  • २-२ टेबल-स्पून बादाम, काजू  और पिस्ता के 
  • ४५ ० ग्राम रिफाइंड चीनी 

विधि:
  1. गाजर को धो कर कद्दुकस करें (पकाने के कुछ देर पहले)
  2. अब सूखे मेवों को हल्का भून लें जब तक कि वो सुनहरा न हो जाये और एक तरफ रख लें 
  3. अब एक कढाई में शुद्ध घी गरम करें और गाजर डालकर २ मिनट तक हिलाएं 
  4. अब उसमे दूध डालकर धीमी आंच पर पकने  दें जब तक कि दूध सूखकर आधा न हो जाए 
  5. नियमित रूप से हिलाते रहें और दूध आधा होने पर चीनी डालें और हिलाएं 
  6. अब धीमी आंच पर पकने दें जब तक कि चीनी पूरी तरह से गल न जाए और दूध सूख न जाए 
  7. अब पके हुए गाजर के हलवे में घी डालें और २-३ मिनट तक कम आंच पर पकने दें 
  8. अब सूखे भुने मेवे डालकर अच्छे से हिलाएं और सर्विंग डिश में गरम, ठंडा या कमरे के तापमान में बचे हुए सूखे मेवे से सजाकर परोसें 
For Gaajar ka halwa recipe in English, click Carrot Halwa