सूजी बिस्कुट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सूजी बिस्कुट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:
  • १/३ कप मैदा 
  • १/३ कप सूजी/ रवा 
  • १/२ कप बेसन 
  • १ चुट्टी खाने का सोडा (बेकिंग सोडा)
  • १/४ टी-स्पून इलाइची पाउडर 
  • १/२ कप घर का सफ़ेद मक्खन (कमरे के तापमान का)
  • २/३ कप रिफाइंड चीनी 
  • १ टेबल-स्पून कटे हुए बादाम/ पिस्ता 

विधि:
  1. ओवन को पहले से ३७५ डिग्री f पे गरम करें 
  2. एक प्याले में मैदा, सूजी, बेसन, खाने का सोडा अथवा इलाइची पाउडर मिलाकर एक तरफ रखें  
  3. अब एक प्याले में मक्खन और चीनी को मिलाकर अच्छे से फेंटें जब तक कि मिश्रण नरम और मुलायम न हो जाये 
  4. अब इस मिश्रण में मैदा के मिश्रण को मिलाकर मुलायम आटे में गूथ लें 
  5. इस आटे को २४ समान भागो में बाटकर उनके छोटे-छोटे गोले बना लें 
  6. अब इन गोलों को अपनी हत्तेलियों से हल्का दबाएँ ताकि वो ३/४" के मोटाई के हो जाये 
  7. अब इनमे छुरी से कुछ आकार बनाकर बादाम या पिसते हलके हाथ से दबाएँ 
  8. अब इन बिस्कुटों को चिकने किये हुए बटर पेपर पर एक के पास एक सजाएं और पहले से गरम किये हुए ओवन में ३७५ डिग्री पर १३- १५ मिनट तक बेक करें जब तक की वें हलके सुनहरे रंग के न हो जाए 
  9. अब इन्हें ओवन से निकालकर बटर पेपर पर २-३ मिनट के लिए ठंडा होने दें और फिर बटर पेपर से निकालकर कर खाएं या डब्बे में भर कर रखें
For Sooji biscuits recipe in English, click Sooji/ Semolina biscuits