सेहतमंद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सेहतमंद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • १ कप अंकुरित मूंग 
  • १/२ कप बेसन 
  • २ हरी मिर्च कटी हुई 
  • हरा धनिया 
  • १ प्याज बारीक कटा हुआ 
  • १ टमाटर बारीक कटा हुआ 
  • कद्दुकस इया हुआ अदरक (ऐच्छिक)
  • नमक स्वादानुसार 
  • पानी 
  • तेल का स्प्रे 
विधि:

  1. १ प्याले में मूंग, बेसन, हरी मिर्च, हरा धनिया, प्याज, टमाटर, अदरक, नमक और १/२ कप पानी मिलाके घोल तैयार करें (घोल को ज़्यादा पतला न होने दें)
  2. १ नॉन-स्टिक पैन को गरम करें और तेल स्प्रे करके चिकना करें 
  3. थोड़े से घोल को तवे पे डालें और चिल्ला के जैसे गोल फैलाएं 
  4. नीचे का हिस्सा लाल सिक जाए तो पलट दें और दुसरे हिस्से को भी सेकें । ज़रुरत पढने पर और तेल स्प्रे करें ताकि चिल्ला सूखा न रह जाए 
  5. बाकी बचे हुए घोल से और चिल्ले बनाएं और सौस या चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें । 
For Sprouted Moong Beans Pancakes/ Chillas recipe in English, click Sprouted Moong Beans Pancakes/ Chillas


सामग्री:


  • ४७५ ग्राम गेहूं का आटा 
  • १ टी-स्पून तुरंत होने वाली खमीर 
  • २४० मी ली पानी कमरे के तापमान का 
  • १ अंडे का पीला भाग 
  • १/२ टी-स्पून नमक 
  • ३ टेबल-स्पून शहद 
  • ३० ग्राम मक्खन कमरे के तापमान का 
  • सूखा आटा 
विधि:

  1. आटा गूथने के लिए एक बर्तन में आटा, खमीर, पानी, नमक, शहद, अंडा अथवा मक्खन लें और ५-८ मिनट तक मिलाएं 
  2. चिचिपा होने पर और सूखा आटा मिलाएं ताकि आटा ठोस हो जाए 
  3. गूथे हुए आटे को एक बर्तन में प्लास्टिक रैप से ढकें और २ घंटे तक फूलने के लिए छोड़ें 
  4. २ घंटे बाद रैप हटायें और आटे पर और फर्श पर सूखा आटा बुर्काएं । अब आटे को फर्श पर जोर से मारें ताकि सारी हवा बाहर निकल जाए 
  5. अब आटे को फिर से गूथें अपनी तरफ बार बार मोढ़ते हुए 
  6. अब आटे को एक लट्ठे का लंबा आकार देते हुए और जोड़ वाले हिस्से को नीचे की तरफ करते हुए लोफ टिन में रखें 
  7. आटे को टिन में हल्का दबाएँ ताकि वो टिन पूरी तरह से भर ले और फिर एक प्लास्टिक रैप से ढीला ढकें ताकि पकने पर ब्रेड को फूलने के लिए पर्याप्त जगह मिल पाए 
  8. अब फ्रिज में पूरी रात के लिए रखें 
  9. अगले दिन ओवन को फेन फोर्स पर १८० डिग्री c या ३७५ डिग्री f पर १० मिनट के लिए पहले से गरम करें
  10. पक्का कर लें की आटा दुगुना बढ़ गया है साइज़ में । अगर नहीं तो उसे कमरे के तापमान में २ घंटे तक और फूलने दें 
  11. अब आधे घंटे तक बेक करें और ओवन से निकालें 
  12. टिन के टेल को ठोकें। अगर ब्रेड पक गयी है तो वो खालीपन जैसा सुनायी देगा और अगर नहीं तो ब्रेड को कुछ और देर तक बेक होने दें 
  13. पके हुए ब्रेड को कमरे के तापमान पे लायें और मज़ा लें 
For Whole Wheat Brown Bread- Super healthy recipe in English, click Whole Wheat Brown Bread- Super healthy


सामग्री:


  • १ कप लोभिया 
  • १ चुट्टी नमक 
  • १/२ टी-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • १ चुट्टी काली मिर्च पाउडर
  • १ चुट्टी धनिया पाउडर 
  • कटी हुई हरी मिर्च (ऐच्छिक)
  • तेल का स्प्रे 
  • पानी 
विधि:

  1. रात भर लोभिया को पानी में भिगोये रखें 
  2. एक पेस्ट में पीस लें पानी डालकर 
  3. अब उसमे हरी मिर्च अथवा सारे सूखे मसाले मिलाएं 
  4. अब एक तवा गरम करें और तेल स्प्रे करें 
  5. १ टेबल-स्पून घोल ले कर तवे पर डाले और हल्का पकने पर हलके से दबाएँ ताकि वोह गोल टिक्की के आकार का बन जाये। अब ऊपर भी तेल स्प्रे करें और मध्यम आंच पर पकने दें 
  6. अपनी पसंद का कोई सौस के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Healthy Lobhia tikki/ Black-eye pea Patties recipe in English, click Healthy Lobhia/ Black-eye pea tikki/ Patties

सामग्री:

  • १/२ कप आटा 
  • १/२ कप बेसन 
  • १ गड्डी पालक 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल
  • २ टेबल-स्पून दूध 
विधि:

  1. पालक के पत्तो को छोटा छोटा काटकर ऊपर से नमक बुर्काकर १५- २० मिनट तक अलग रखें। पालक में पानी की मात्र अधिक होती है इसीलिए आटा गूथने में ज़्यादा पानी या दूध की आवश्यकता नही होगी 
  2. जब पालक पानी छोड़ दे तो उसमे तेल, आटा  और बेसन मिलाकर आटे में गूथ लें। आटा नरम रखें और ज़रुरत पढने पर दूध के छीटें मारे 
  3. अब कपडे से ढककर कम से कम आधे घंटे के लिए एक तरफ रखें 
  4. चपाती बेलें और तवे पर सेकें और चटनी, दही, मक्खन या कोई ग्रेवी के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Spinach Paratha recipe in English, click Spinach/ Paalak Paratha


सामग्री:

  • १ कप आटा 
  • २ टेबल-स्पून घी 
  • १ टी-स्पून इलाइची पाउडर 
  • ३/४ कप पीसी हुई चीनी 
  • बादाम, काजू और पिस्ता कटे हुए 
विधि:

  1. १ कढाई में १ टेबल-स्पून घी गरम करें और आटा डालकर कम आंच पर हिलाते हुए भूनें जब तक कि आटा का रंग सुनहरा भूरा न हो जाए और खुशबू न छूटे 
  2. अब चीनी डालकर कुछ देर भूनें 
  3. अब सूखे मेवे अथवा इलाइची पाउडर डालकर मिलाएं 
  4. अब अन्न्च से कढाई उतार दें और बचा हुआ घी मिलाएं 
  5. हल्का ठंडा होने पर लड्डू के आकार के गोले बनाएं (अगर लड्डू बाँधने में मुश्किल हो रही हो तो और घी मिलाएं)
  6. कमरे के तापमान पे हो जाने पर लड्डूओं को सूखे डब्बे में भरें और मज़ा लें । 
For Healthy Nutty Aataa Laddoo recipe in English, click Healthy nutty Aataa laddoo