सौस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सौस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामग्री:

मंचूरियन के लिए 

  • १ फूल गोभी (बड़े आकार की फूलों में टूटी हुई)
  • १ टी-स्पून अदरक का पेस्ट 
  • १ टी-स्पून लहसुन का पेस्ट 
  • नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार 
  • १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल 
  • १/२ कप मैदा 
  • १/४ कप कॉर्न का आटा/ कॉर्न फ्लौर/ कॉर्न स्टार्च 
  • १ टेबल-स्पून चावल का आटा 
  • पानी 
सौस के लिए 

  • १ टेबल-स्पून तेल 
  • १ लाल प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • १ टी-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट (ऐच्छिक)
  • हर्री मिर्च कटी हुई (ऐच्छिक)
  • २ टेबल-स्पून टमाटर का सौस 
  • १ टेबल-स्पून चिल्ली सौस 
  • २ टेबल-स्पून सोया सौस 
  • १/२ टेबल-स्पून सिरका (ऐच्छिक)
  • नमक और चीनी स्वादानुसार 
  • पत्ता प्याज या हरा धनिया सजाने के लिए 
विधि:

  1. गोभी के फूलों को नमक, काली मिर्च पाउडर और अदरक लहसुन के पेस्ट के साथ मेरीनेट करें और १५- २० मिनट तक अकेला छोड़ें 
  2. १ प्याले में मैदा, मकई का आटा, चावल का आटा, नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार मिलाएं 
  3. अब पानी मिलाते हुए एक चिकने और बिना गाठ का घोल तैयार करें 
  4. अब मेरीनेट किये हुए गोभी के फूलों पर घोल डालें और अच्छे से लपेटें 
  5. १ पैन में तलने के लिए तेल गरम करें 
  6. सुनहरा भूरा होने तक गोभी के फूलों को १-१ खेप में तलें 
  7. अब सौस बनाने के लिए १ पैन में थोडा तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा करें 
  8. अदरक लहसुन का पेस्ट डालें 
  9. अब साड़ी सौसें बारी बारी डालें और अच्छे से मिलाएं 
  10. अब नमक, चीनी और गोभी मिलाएं और पकाएं 
  11. पत्ता प्याज या हरा धनिया से सजाएं 
  12. रुचिवर्धक के रूप में अतिथीयों को गरमागरम परोसें । 
For Home-made appetizer Gobhi/ Cauliflower Manchurian dry recipe in English, click  Home-made appetizer Gobhi/ Cauliflower Manchurian dry

सामग्री:


  • २ टॉरटिल्ला 
  • स्टर फ्राई चिकन 
  • टुकडो में कटे हुए प्याज 
  • टुकडो में कटे हुए टमाटर 
  • लेटिष के पत्ते 
  • मोज़ेरेल्ला चीज़ 
  • नमक स्वादानुसार 
  • काली मिर्च पाउडर 
  • चिल्ली सौस 
विधि:

  1. एक बर्तन में चिकन और साड़ी सब्जियों को अच्छे से मिलाएं 
  2. दुसरे बर्तन में सारे मसाले और चिल्ली सौस एक साथ मिलाएं 
  3. टॉरटिल्ला पर पहले सौस फैलाएं और उसपर सब्जी और चीज़ डालकर फैलाएं 
  4. अब उसे रोल करें और तवे पर सेकें 
  5. इसी तरह बाकी रैप भी बनाएं और फ्रेंच फ्राइज और कोक के साथ परोसें 
For Tortilla Chicken Wrap recipe in English, click Tortilla Chicken Wrap

सामग्री:


  • ४ चिकन के पैर के टुकड़े (या अपनी पसंद का और कोई हिस्सा)
  • १ कप मैदा 
  • टमाटर की सौस/ चिल्ली सौस 
  • काली मिर्च पाउडर 
  • १ अंडा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • ब्रेड क्रमब (इसके लिए आप मेरी पिछली चिट्ठी देख सकते हैं)
  • तलने के लिए तेल 
विधि:

  1. ३ मध्यम आकार के प्याले लें। पहले में फेटें हुए अंडे, नमक, काली मिर्च मिलाएं । दुसरे में मैदा नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और तीसरे में मैदा और ब्रेड क्रमब मिलाएं 
  2. अब तलने के लिए एक कढाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें 
  3. चिकन का एक टुकडा लें और पहले प्याले में डुबायें जिसके तुरंत बाद दुसरे प्याले में डुबायें और मैदा के मिक्सचर को चिकन पे अच्छे से लपेट लें । अब इसी टुकड़े को पहले प्याले में फिर से डुबाकर तीसरे प्याले में डुबायें और अच्छे से लपेटें। फिर सीधे गरम तेल के कढाई में डालें । सारे टुकडो को इसी तरह से तलें 
  4. मध्यम आंच पर तलें तब तक जब तक कि चिकन सुनहरा भूरा अथवा कुरकुरा न हो जाए और भीतर से बिलकुल पक न जाए 
  5. के-ऍफ़-सी फ्राइड चिकन को टमाटर सौस और मयोनेस के साथ या फिर मेरी पसंदीता पेरी-पेरी सौस के साथ गरमा-गरम परोसें । 
For Home-made KFC Fried Chicken recipe in English, click Home-made KFC Fried Chicken

सामग्री:


  • १ कप लोभिया 
  • १ चुट्टी नमक 
  • १/२ टी-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • १ चुट्टी काली मिर्च पाउडर
  • १ चुट्टी धनिया पाउडर 
  • कटी हुई हरी मिर्च (ऐच्छिक)
  • तेल का स्प्रे 
  • पानी 
विधि:

  1. रात भर लोभिया को पानी में भिगोये रखें 
  2. एक पेस्ट में पीस लें पानी डालकर 
  3. अब उसमे हरी मिर्च अथवा सारे सूखे मसाले मिलाएं 
  4. अब एक तवा गरम करें और तेल स्प्रे करें 
  5. १ टेबल-स्पून घोल ले कर तवे पर डाले और हल्का पकने पर हलके से दबाएँ ताकि वोह गोल टिक्की के आकार का बन जाये। अब ऊपर भी तेल स्प्रे करें और मध्यम आंच पर पकने दें 
  6. अपनी पसंद का कोई सौस के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Healthy Lobhia tikki/ Black-eye pea Patties recipe in English, click Healthy Lobhia/ Black-eye pea tikki/ Patties

सामग्री:

  • चिकन
  • साबुत कली मिर्च हलकी कुटी हुई 
  • अपनी पसंद का कोई सीसनिंग 
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • नमक स्वादानुसार 
  • पेरी पेरी सौस 
  • तेल का स्प्रे 
विधि:

  1. चिकन को मैरीनेट करने के लिए काली मिर्च, हल्दी अथवा लाल मिर्च पाउडर मिलाकर लपेटें और २० मिनट के लिए अकेला छोड़ें 
  2. अब चिकन को ओवन में ग्रिल करें (२०० डिग्री फ़रेनहाईट पर २० मिनट के लिए)
  3. पेरी पेरी सौस से सीजन करें 
  4. रुचिवर्धक के रूप में गरमा गरम परोसें 
For Peri Peri Grilled Chicken recipe in English, click Peri Peri Grilled Chicken

सामग्री:

  • ६ टेबल-स्पून बेसन 
  • ३ ब्रेड के स्लाइस 
  • १/२ टी-स्पून सूजी या चावल का आटा 
  • १ हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, ऐच्छिक)
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • तलने के लिए तेल 
  • २-३ टेबल-स्पून पानी 
विधि:

  1. एक बर्तन में बेसन, सूजी, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और पानी डालकर चिपचिपा घोल तैयार करें 
  2. अब एक कढाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें और तापमान परखने के लिए थोडा सा घोल उसमे डालें । 
  3. ब्रेड के किनारे काट दें और ब्रेड को अपनी पसंद के कोई आकार में काटें 
  4. अब एक-एक करके ब्रेड के टुकडो को घोल में लपेटें और सुनहरे भूरे और कुरकुरे तल लें 
  5. टमाटर सौस या चटनी (अपनी पसंद का कोई भी) के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Bread Pakoras recipe in English, click Bread Pakodas


सामग्री:


  • ब्रेड की स्लाईसें 
  • उबले हुए मैश किये हुए आलू 
  • कटा हुआ प्याज 
  • कटी हुई हरी मिर्च 
  • नमक स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • धनिया पाउडर 
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल 
  • पानी 
विधि:

  1. सारे सूखे मसाले, नमक, हरी मिर्च और प्याज उबले हुए आलू में डालकर अच्छे से मिलाएं 
  2. अब एक स्लाइस ब्रेड की लें और चारो किनारे काट दें । ब्रेड को पानी से हल्का गीला कर आलू के मसाले को बीच में भरें और चारो तरफ से ब्रेड को बंद करें एक रोल के आकार में । सारे ब्रेड के इसी प्रकार से रोल बना लें 
  3. अब गरम तेल में भूरा और कुरकुरा होने तक तलें 
  4. चटनी या सौस के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Bread Rolls recipe in English, click Bread Rolls


सामग्री:


  • २ अंडे 
  • २ स्लाइस ब्रेड के 
  • १/२ टेबल-स्पून दूध 
  • १ चुट्टी नमक 
  • १ चुट्टी काली मिर्च पाउडर 
  • मक्खन 
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) (सिलान्त्रो)
विधि:

  1. एक बर्तन में अंडे, दूध, सिलान्त्रो, नमक और काली मिर्च डालकर फेंटें 
  2. तवे को गरम करें मध्यम आंच पर और १ टी-स्पून मक्खन डालें 
  3. अब ब्रेड के स्लाइस को अंडे के घोल में लपेटें और तवे पे सेकने के लिए रखें 
  4. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें 
  5. अपनी पसंद की कोई सौस के साथ गरमा-गरम परोसें । 
For Savory French toast recipe in English, click Savory French toast


सामग्री:


  • ४ टेबल-स्पून बेसन 
  • २ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • तलने के लिए तेल 
  • २-३ टेबल-स्पून पानी 
विधि:

  1. एक बर्तन में बेसन, प्याज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और पानी डालकर चिपचिपा घोल तैयार करें 
  2. अब एक कढाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें और तापमान परखने के लिए थोडा सा घोल उसमे डालें । अब एक-एक करके सारे पकोड़े सुनहरे भूरे और कुरकुरे तल लें 
  3. टमाटर सौस या चटनी (अपनी पसंद का कोई भी) के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Onion pakoda recipe in English, click Onion pakoda


सामग्री:

  • २ कप फूल गोभी के छोटे किये हुए टुकड़े 
  • १/२ कप मैदा 
  • १/४ कप कॉर्न फ्लौर (मकई का आटा)
  • नमक स्वादानुसार 
  • लहसुन का पेस्ट 
  • १/२ टी-स्पून काली मिर्च पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • १ प्याज (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ शिमला मिर्च (मध्यम आकार की बारीक कटी हुई)
  • टमाटर का केचप 
  • चिल्ली सौस 
  • सोया सौस (रंग के लिए)
  • विनेगर (सिरका)
  • पानी 
विधि:

  1. एक बर्तन में मैदा और मकई के आटे  को मिलाकर पानी से गाढ़ा घोल बनाएं 
  2. एक कढाई में तेल तेज़ गरम करें 
  3. अब इस घोल में एक-एक करके गोभी के टुकडो को लपेटे और गरम तेल में तलकर सुनहरा भूरा करें और एक तरफ रखें 
  4. सौस  बनाने के लिए एक पतीले में तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें 
  5. अब इसमें लहसुन का पेस्ट और सारी सब्जियों को मिलाकर अच्छे से भूनें 
  6. अब इसमें टमाटर केचप, चिल्ली सौस, विनेगर अथवा सोया सौस मिलाएं और आधे मिनट तक पकाएं 
  7. इस सौस के मिश्रण को गाढा बनाने के लिए मकई के आटे को थोढे से पानी में मिलाकर इस घोल को सौस में मिलाएं और कुछ सेकंड के लिए पकाएं 
  8. अब पके हुए सौस में स्वादानुसार नमक डालें और गोभी के तले हुए टुकडो को डालकर अच्छे से मिलाएं 
  9. अब हरा धनिया से सजाकर गरमा-गरम परोसें 
For Gobi Manchurian recipe in English, click Gobi Manchurian


सामग्री:

  • १ पैक नूडल्स (अपनी पसंद का हक्का, चावल या आटे का)
  • नमक सादानुसार 
  • १ चुट्टी काली मिर्च 
  • २-३ टी-स्पून तेल 
  • कद्दुकस चीज़ (ऐच्छिक/ मन-पसंद)
  • टोमेटो चिल्ली सौस
  • पतले लम्बे कटे हुए गाजर 
  • पतले लम्बे कटे हुए प्याज 
  • हरा पत्ते का प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • पतला लम्बा कटा हुआ पत्ता गोभी (ऐच्छिक)
  • कुछ ब्रोकोल्ली के छोटे-छोटे फूल 
  • हरा बीन्स (तिरछा कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ) 

विधि:

  1. एक बढे बर्तन में पानी, १ चुट्टी नमक और कुछ बूँद तेल के डालें और उबाल आने दें। अब इसमें नूडल्स डालकर पकाएं जब तक कि नूडल्स नरम न हो जाये। नूडल्स को छानकर ठन्डे पानी के नीचे धो लें ताकि वें आपस में छपके ना 
  2. अब एक कढाई को तेज़ आंच पर गरम करें और कुछ बूँद तेल के डालें। इसमें सारी सब्जियां डालकर १ मिनट तक पकाएं (सिवाय पत्ता गोभी के)
  3. अब पत्ता गोभी डालकर कुछ सेकंड के लिए हिलाएं 
  4. अब टोमेटो चिल्ली सौस (या अपनी पसंद का कोई सौस) डालकर आधे मिनट के लिए मिलाएं 
  5. अब नमक और कलि मिर्च स्वादानुसार डालकर मिलाएं 
  6. इसमें नूडल्स डालकर उलट पलट कर अच्छे से मिलाएं और सजाने के लिए ऊपर से चीज़ डालें 
  7. वेजी नूडल्स को गरमा-गरम परोसें 
For veggie noodles recipe in English, click Veggie Noodles