सामग्री:


  • २ बैंगन (मध्यम आकार के गोलाई में कटे हुए)
  • वेजिटेबल तेल का स्प्रे 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • मिलीजुली हर्ब सजाने के लिए 
विधि:

  1. १ बड़े प्याले में तेल, नमक, लाल मिर्च और काली मिर्च पाउडर मिलाएं 
  2. अब इस तेल को बैंगन के स्लाइस पे दोनों तरफ मलें और गैस ग्रिल में या तवे पे मध्यम आंच पर ५-८ मिनट के लिए ग्रिल करें 
  3. अब पलट कर दूसरी तरफ से भी ५-८ मिनट तक मध्यम आंच पर ग्रिल करें 
  4. अगर बैंगन ज्यादा सूखा लगे तो तेल स्प्रे करें और कुछ और मिनट तक ढककर ग्रिल करें 
  5. अपनी पसंद के हर्ब के साथ सजाकर साइड डिश या रुचिवर्धक के रूप में गरमा-गरम मज़ा लें । 
For Grilled Eggplants/ Baingan recipe in English, click Grilled Eggplants/ Baingan

सामग्री:


  • २ अंडे का पीला भाग 
  • १/२ कप पीसी हुई चीनी 
  • ३०० ग्राम मस्कारपोने चीज़ या कोई और चीज़ क्रीम घर पे उपलब्ध हो 
  • ४०० ग्राम मोटी मलाई फेंटी हुई 
  • १ पैक सवोइअर्दी लेडी फिंगर 
  • १ कप ठंडी एक्सप्रेसो कॉफ़ी (या अपनी पसंद का कोई)
  • २ टी-स्पून एसेंस का (वैनिला, रम, फल इत्यादि)
  • कोको पाउडर बुर्काने के लिए 
विधि:

  1. १ बड़े प्याले में अंडे, चीनी मिलाएं और अच्छे से फेटें ताकि चीनी अन्डो में एकदम घुल जाए 
  2. अब इसमें मस्कारपोने चीज़ अच्छे से मिलाएं 
  3. अब इसमें फेंटी हुई मोटी मलाई अन्दर की तरफ मोड़ते हुए मिलाएं 
  4. १ दुसरे प्याले में एक्सप्रेसो कॉफ़ी और अपनी पसंद का एसेंस डालें और एक तरफ रखें 
  5. १ ग्लास के प्याले में लेडी फिंगर्स (बीच से आधी की हुई) को नीचे और किनारों पर सजाएं और कॉफ़ी लिक़ुएर से ब्रश करें 
  6. अब इस पर आधी मलाई की फिलिंग रखें । फिर से लेडी फिंगर रखें, फिर कॉफ़ी लिक़ुएर और फिर बची हुई मलाई फिलिंग 
  7. चॉकलेट कर्ल से सजाएं और कुछ घंटो या पूरी रात के लिए फ्रिज में रखें 
  8. परोसने से पहले कोको पाउडर बुर्काएं और कैरमलाइस्ड बादाम से सजाएं और मज़ा लें । 
 कैरमलाइस्ड बादाम बनाने का तरीका 
  1. मध्यम आंच पर बादाम को भूनें और चीनी मिलाएं ताकि बादाम चीनी में पूरी तारक से लिपट जाए 
  2. अब इसे १० मिनट तक फ्रिज में रखें और कुरकुरे और स्वादिष्ट कैरमलाइस्ड बादाम तैयार है 
चॉकलेट कर्ल बनाने का तरीका 
  1. छिलके छीलने वाली छूरी से चॉकलेट बार के छिलके निकालें और केक सजाएं 
कोको पाउडर डस्टिंग का तरीका 
  1. तिरामिसू केक पर कोको पाउडर तभी बुर्काएं जब वो फ्रिज से बाहर आ जाए और तैयार हो परोसने के लिए नहीं तो कोको पाउडर का स्वाद खारा हो जाएगा 
For Classic Italian Dessert Tiramisu Cake recipe in English, click Classic Italian Dessert Tiramisu Cake



सामग्री:


  • १ बैंगन (मध्यम आकार का टुकडो में कटा हुआ)
  • १ मीठा आलू (टुकडो में कटा हुआ)
  • १ टेबल-स्पून कद्दुकस किया हुआ अदरक 
  • १ टेबल-स्पून काला सिरका 
  • १ टेबल-स्पून सोय सौस 
  • १-१ चुट्टी काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चीनी (ऐच्छिक)
  • वेजिटेबल या चिकन स्टॉक (ऐच्छिक) या फिर पानी 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. १ नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पे गरम करें और तेल डालकर तेज़ आंच पर गरम करें 
  2. अब बैंगन और मीठे आलू डालकर स्टर फ्राई करें (आप अलग-अलग भी कर सकते हैं)
  3. अब अदरक मिलाएं और सब्जियों को नरम होने तक पकाएं (ध्यान रखें की सब्जियां सिकनी या फ्राई होनी चाहिए, भाप में पकनी नहीं, ज़रुरत पढने पर और तेल डालें)
  4. अब १ प्याले में सोय सौस, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चीनी अथवा वेजिटेबल स्टॉक डालकर अच्छे से मिलाएं 
  5. इस सिरप को कढाई में डालें और हलके हाथो से मिलाएं 
  6. २ मिनट तक और पकाएं और रुचिवर्धक या साइड डिश के रूप में गरमा-गरम परोसें । 
For Stir Fried Asian Eggplants and Sweet Potatoes recipe in English, click Stir Fried Asian Eggplants and Sweet Potatoes
सामग्री:

  • १ कप काले चने (रात भर पानी में भिगोये हुए)
  • १ कप खट्टी दही 
  • १-१ चुट्टी हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, हींग 
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर
  • १ टी-स्पून जीरा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. काले चने को मिक्सर में पीस लें और एक बर्तन में डालें 
  2. अब दही, नमक, हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं 
  3. अब एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालें 
  4. जीरा चटकने पर दही का घोल डालें और ५-६ मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं । अगर ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी हो तो थोडा सा पानी मिलाकर हिलाएं 
  5. जब ऊपर की तरफ हलकी मलाई दिखने लगे और ग्रेवी मन-पसंद गाढ़ी होने लगे तो आंच बंद करें 
  6. अब काले चने के कोफ्ते करी में डालें और कुछ देर तक ढकें ताकि कोफ्ते नरम हो जाए 
  7. चावल के साथ गरमा-गरम परोसें । अपनी पसंद के हिसाब से आप रोटी या पराठा के साथ भी खा सकते हैं 
For Black chickpea Curry recipe in English, click Black chickpea Curry