ग्रिल्ड बैंगन/ Grilled Eggplants/ Baingan


सामग्री:


  • २ बैंगन (मध्यम आकार के गोलाई में कटे हुए)
  • वेजिटेबल तेल का स्प्रे 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • मिलीजुली हर्ब सजाने के लिए 
विधि:

  1. १ बड़े प्याले में तेल, नमक, लाल मिर्च और काली मिर्च पाउडर मिलाएं 
  2. अब इस तेल को बैंगन के स्लाइस पे दोनों तरफ मलें और गैस ग्रिल में या तवे पे मध्यम आंच पर ५-८ मिनट के लिए ग्रिल करें 
  3. अब पलट कर दूसरी तरफ से भी ५-८ मिनट तक मध्यम आंच पर ग्रिल करें 
  4. अगर बैंगन ज्यादा सूखा लगे तो तेल स्प्रे करें और कुछ और मिनट तक ढककर ग्रिल करें 
  5. अपनी पसंद के हर्ब के साथ सजाकर साइड डिश या रुचिवर्धक के रूप में गरमा-गरम मज़ा लें । 
For Grilled Eggplants/ Baingan recipe in English, click Grilled Eggplants/ Baingan

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें