सामग्री:

मंचूरियन के लिए 

  • १ फूल गोभी (बड़े आकार की फूलों में टूटी हुई)
  • १ टी-स्पून अदरक का पेस्ट 
  • १ टी-स्पून लहसुन का पेस्ट 
  • नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार 
  • १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल 
  • १/२ कप मैदा 
  • १/४ कप कॉर्न का आटा/ कॉर्न फ्लौर/ कॉर्न स्टार्च 
  • १ टेबल-स्पून चावल का आटा 
  • पानी 
सौस के लिए 

  • १ टेबल-स्पून तेल 
  • १ लाल प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • १ टी-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट (ऐच्छिक)
  • हर्री मिर्च कटी हुई (ऐच्छिक)
  • २ टेबल-स्पून टमाटर का सौस 
  • १ टेबल-स्पून चिल्ली सौस 
  • २ टेबल-स्पून सोया सौस 
  • १/२ टेबल-स्पून सिरका (ऐच्छिक)
  • नमक और चीनी स्वादानुसार 
  • पत्ता प्याज या हरा धनिया सजाने के लिए 
विधि:

  1. गोभी के फूलों को नमक, काली मिर्च पाउडर और अदरक लहसुन के पेस्ट के साथ मेरीनेट करें और १५- २० मिनट तक अकेला छोड़ें 
  2. १ प्याले में मैदा, मकई का आटा, चावल का आटा, नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार मिलाएं 
  3. अब पानी मिलाते हुए एक चिकने और बिना गाठ का घोल तैयार करें 
  4. अब मेरीनेट किये हुए गोभी के फूलों पर घोल डालें और अच्छे से लपेटें 
  5. १ पैन में तलने के लिए तेल गरम करें 
  6. सुनहरा भूरा होने तक गोभी के फूलों को १-१ खेप में तलें 
  7. अब सौस बनाने के लिए १ पैन में थोडा तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा करें 
  8. अदरक लहसुन का पेस्ट डालें 
  9. अब साड़ी सौसें बारी बारी डालें और अच्छे से मिलाएं 
  10. अब नमक, चीनी और गोभी मिलाएं और पकाएं 
  11. पत्ता प्याज या हरा धनिया से सजाएं 
  12. रुचिवर्धक के रूप में अतिथीयों को गरमागरम परोसें । 
For Home-made appetizer Gobhi/ Cauliflower Manchurian dry recipe in English, click  Home-made appetizer Gobhi/ Cauliflower Manchurian dry

सामग्री:

  • १ टमाटर (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ या प्यूरी किया हुआ)
  • १ टेबल-स्पून बेसन 
  • २ टेबल-स्पून दही 
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • १ चुट्टी हींग 
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया सजाने के लिए 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • मेरी पिछली रेसिपी से ज़ुखिनी पकोड़ा बना लें ज़ुखिनी पकोड़ा
विधि:

  1. एक कढाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें हींग, जीरा और बेसन डालकर कुछ मिनट तक चलायें 
  2. अब टमाटर की प्यूरी मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक कि वो एकदम गल न जाए 
  3. अब हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाकर भूनें जब तक कि वो आधी न जाए और तेल न छोड़ दे 
  4. अब दही  मिलाकर १ मिनट तक पकाएं 
  5. अब १ १/२ कप पानी और नमक मिलाएं और उबाल आते ही कम से मध्यम आंच पर कुछ मिनट तक ग्रेवी को पकाएं 
  6. अब ज़ुखिनी के पकोडे मिलाकर कुछ मिनट के लिए ढककर पकाएं जब तक की पकोडिया ग्रेवी में पक कर नरम न हो जाए 
  7. अब हरा धनिया से सजाकर चावल, रोटी, ब्रेड या पराठा के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Vegan Zucchini Kofta Curry recipe in English, click  Vegan Zucchini Kofta Curry

सामग्री:


  • १ किलो चिकन 
  • १५० मि लि मोटी दही 
  • ५० ग्राम काजू या बादाम 
  • १/२ डंडी दालचीनी की 
  • २-३ लौंग 
  • १-२ तेज़ पत्ते (ताज़ा या सूखा)
  • १ हरी इलाइची 
  • १ टेबल-स्पून अद्रक लहसुन का पेस्ट 
  • १ टमाटर (बड़े आकार का बारीक कटा हुआ)
  • २ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • ४ टेबल-स्पून ताज़ी मलाई (ऐच्छिक)
  • १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर/ रंगीन मिर्च 
  • १ टी-स्पून गरम मसाला पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ क्यूब मक्खन 
  • १-२ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • १/२  कप पानी 
विधि:

  1. इस रेसिपी के लिए ग्रिल्ड चिकन का इस्तेमाल करें ताकि बटर चिकन एकदम स्वादिष्ट और असली बने (मेरी रेसिपी तंदूरी चिकन/ देसी भूने हुए चिकन या फिर पेरी पेरी ग्रिल्ड चिकन में से कोई एक आप इस्तेमाल कर सकते हैं)
  2. करी बनाने के लिए: एक कढाई में तेल गरम करें और इलाइची, लौंग, दालचीनी और तेज़ पत्ते और खुशबू आने तक भूनें 
  3. अब प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें 
  4. अब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें और फिर टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छे से मिलाएं 
  5. जब तेल अलग होने लगे तो काजू या बादाम का पेस्ट मिलाकर २ मिनट तक हिलाकर भूनें ताकि पेस्ट जल न जाए 
  6. इसमें नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर अथवा लाल मिर्च पाउडर/ रंगीन मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं 
  7. मसाले भून जाने पर दही डालें और ५ मिनट तक पकाएं 
  8. अब ग्रिल्ड या तंदूरी चिकन के टुकड़ो को डालकर पकाएं जब तक की ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए 
  9. ऊपर से पिघला हुआ मक्खन डालें और कसूरी मेथी/ हरा धनिया से सजाएं 
  10. चावल या चपाती/ रोटी/ पराठा के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Best Butter Chicken recipe in English, click Best Butter Chicken recipe

सामग्री:

  • २ कप पीसी हुई रिफाइंड चीनी 
  • १ कप मक्खन 
  • १/२ कप कोको पाउडर 
  • १ टी-स्पून वैनिला एसेंस 
  • ३-४ अंडे (फेटे हुए)
  • १ १/२ कप मैदा 
  • १/२ टी-स्पून बेकिंग पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून नमक 
  • १/२ कप अखरोट के आधे किये हुए टुकड़े 
विधि:

  1. मक्खन पिघला कर ऊपर दी गयी सारी सामग्रियों को उसी क्रम में एक साथ मिलाएं 
  2. ओवन में १८० डिग्री c (३५० डिग्री f) २०- ३० मिनट तक चिकने किए हुए पैन में बके करें या तब तक जब तक कि छुरी केक के भीतर से बिलकुल साफ़ बाहर न निकल आये 
  3. अब अखरोट या अपनी पसंद के सूखे मेवे से सजाकर परोसें 
For Simple and delicious Brownie Cake recipe in English, click Simple and delicious Brownie Cake